{"_id":"68236787ed60ae039105edfe","slug":"ravichandran-ashwin-speaks-on-test-retirement-of-virat-kohli-said-he-had-one-or-two-more-years-cricket-in-him-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat-Ashwin: 'उन्हें एक-दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था', विराट कोहली के संन्यास पर आया अश्विन का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Ashwin: 'उन्हें एक-दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था', विराट कोहली के संन्यास पर आया अश्विन का बयान
Tue, 13 May 2025 09:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 13 May 2025 09:08 PM IST
सार
अश्विन का मानना है कि विराट को एक या दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि विराट के पास टेस्ट क्रिकेट के लिए एक या दो साल और बचे थे।
विज्ञापन
विराट-अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि उन्हें एक-दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। सोमवार को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर किंग कोहली के टेस्ट करियर पर बात की। इस दौरान पूर्व स्पिनर ने बताया कि विराट की कौन सी खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है।
विज्ञापन
विराट की इस खासियत ने किया अश्विन को प्रभावित
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- उनकी ऊर्जा का स्तर उन्हें सबसे अलग बनाता था। चाहे वह बल्लेबाजी हो, कप्तानी हो या सिर्फ एक प्रतियोगी होना। कभी-कभी मैं विराट से पूछना चाहता था, 'आज आपने नाश्ते में क्या खाया?' दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाए।

'एक-दो साल और खेलना चाहिए था'
अश्विन का मानना है कि विराट को एक या दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि विराट के पास टेस्ट क्रिकेट के लिए एक या दो साल और बचे थे। यह सवाल मेरे दिमाग में पिछले कुछ समय से घूम रहा है। क्या उनकी ऊर्जा का स्तर इस संन्यास का कारण हो सकता है? शायद उन्हें लगा हो कि अब उनमें हर मिनट पूरी ताकत से खेलने की मानसिक क्षमता नहीं है।

'खुद के मानकों से कैसे विफल होते हैं खिलाड़ी'
विराट के संन्यास पर चर्चा करते हुए अश्विन ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे खिलाड़ी अपने द्वारा स्थापित किए गए मानकों के दबाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा- उत्कृष्टता की खोज कभी-कभी खेल में आपकी विफलता का कारण बन सकती है। कभी-कभी आप अपने लिए जो मानक तय करते हैं, वही आपको परेशान कर सकता है। टीम के नजरिए से, उनका 'कम' मानक भी कारगर साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया दौरा बना भारतीय क्रिकेट के लिए मुसीबत
भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे ने तीन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर विराम लगा दिया। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दौरे के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस महीने एक हफ्ते के अंदर टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी। ये दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित और विराट सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे।