Waves 2025: फिल्म नहीं चलती तो खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख खान, वेव्स समिट में किया खुलासा
WAVES Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु दत्त समेत सिनेमा के पांच दिग्गजों के नाम पर डाक टिकट जारी किया। समिट में शाहरुख, आमिर और अक्षय समेत कई सितारों ने भी शिरकत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
वेव्स समिट में पहुंचे करण मेहरा। यहां उन्होंने म्यूजिकल रियलिटी शो 'वाह उस्ताद' को लेकर बात की। वे इस शो को होस्ट करने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'हम वेव्स शो में अपने शो को रिप्रेजेंट करने आए हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है'।
From hosting India’s first-ever musical reality show Wah Ustad! to bringing his passion for music to WAVES 2025 — Karan Mehra is here to celebrate music in all its glory! 🎶#WAVES #WAVES2025 #WAVESIndia #WAVESummit #WAVESummitIndia@realkaranmehra @AshwiniVaishnaw @MIB_India… pic.twitter.com/EsvTCdBx5r
— WAVES India (@WAVESummitIndia) May 1, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को वेव्स समिट का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब सिनेमा और रचनात्मकता की बात आती है तो महाराष्ट्र की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। राज्य ने रचनात्मकता और सिनेमा की दुनिया से जुड़े लोगों की कई पीढ़ियों को पोषित किया है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक गहराई और कलात्मक ऊर्जा मनोरंजन क्षेत्र को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती रहती है। वेव्स समिट के दौरान महाराष्ट्र पैवेलियन का दौरा किया'।
When it comes to cinema and creativity, Maharashtra has a pivotal role. The state has nurtured generations of people associated with the world of creativity and cinema. Maharashtra’s cultural depth and artistic energy continue to positively influence the entertainment sector.… pic.twitter.com/3Ln7hJ0FNx
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2025
अभिनेता अल्लू अर्जुन भी वेब समिट के पहले दिन आज गुरुवार को शामिल होने पहुंचे। उन्होंने अपनी फिल्मों और करियर पर बात की। साथ ही फिल्म पुष्पा का अपना सिग्नेचर स्टाइल भी दिया। इस दौरान एक्टर के लिए खूब तालियां बजीं।
वेव्स समिट में अभिनेता कुणाल गोस्वामी ने अपने पिता व दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी सिनेमाई यात्रा पर चर्चा की।
Actor Kunal Goswami, reflects on his father’s cinematic journey during “Remembering Manoj Kumar: Ace Film Maker, True Nationalist”, a heartfelt homage to the great filmmaker at 1st Day of #WAVES2025#WAVES #WAVESIndia #WAVESummit #WAVESummitIndia
— WAVES India (@WAVESummitIndia) May 1, 2025
@AshwiniVaishnaw @MIB_India… pic.twitter.com/2JpKuJVeMZ
आज गुरुवार को शाहरुख खान वेव्स समिट में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जब फिल्में असफल होती हैं तो उन्हें कैसा लगता है और इस असफलता से वे कैसे उबरते हैं? एक्टर ने कहा, 'दुनियाभर में बहुत सारे लोग बहुत प्यार से, दिल में चाह रखकर मेरी फिल्म देखने आते हैं कि हम खुश होंगे। जब मैं गंदी फिल्में बनाता हूं तो मैं बहुत पर्सनल लेता हूं। फिर मेरा एक तरीका है कि मैं खुद को बाथरूम में लॉक करके रोता हूं। लेकिन, कभी नहीं सोचता कि मैं गिर गया और अब उठ नहीं सकता। रोना बहुत आता है, पेरशानी बहुत होती है। लेकिन, मैं फिर उठता हूं'।
WAVES 2025: Shah Rukh Khan on failure - "I know I am in this industry from 33-35 yrs & people love to watch my films. When my films don't work I may get disheartened, feel bad but I never felt I am 'Defeated'. I never allow defeat to overtake me."#WAVES2025 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/toAWhm39wZ
— ℣ (@Vamp_Combatant) May 1, 2025
At the Waves Summit , Mumbai@PMOIndia @rajinikanth @mithunda_off @dreamgirlhema @KChiruTweets @akshaykumar @MIB_India #WAVES2025 #WAVESummitIndia pic.twitter.com/kk7Kqu6nUR
— Mohanlal (@Mohanlal) May 1, 2025
अक्षय कुमार भी वेव्स समिट में मंच पर नजर आए। इस दौरान उनके साथ हेमा मालिनी, चिरंजीवी और मोहनलाल मौजूद थे। अक्षय कुमार ने कहा कि 'पहले मुझे भी मंच पर बतौर स्पीकर आने को कहा गया, लेकिन मैंने देखा कि इतने बड़े-बड़े लोग हैं, हेमा मालिनी, चिरंजीवी और मोहनलाल सर...तो मैंने कहा कि इतने बड़े लीजेंड्स के साथ मुझे भी स्पीकर बनना होगा तो यह ठीक नहीं होगा। इसलिए, मैंने निवेदन किया कि मैं उनसे सवाल करूंगा'। अक्षय कुमार बतौर मॉडरेटर उपस्थित रहे।
#WAVESIndia2025
— সূর্য. (@akshayybuff) May 1, 2025
this is how a true & a humble superstar with an aura pays respect to the legends.♥️#AkshayKumarpic.twitter.com/UGHWfuI5l5
वेव्स समिट में शाहरुख खान शिरकत करने पहुंचे। वे यहां दीपिका पादुकोण के साथ मंच पर नजर आए। इस दौरान करण जौहर भी उपस्थित दिखे। शाहरुख खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में वहां मौजूद लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान वे बोतल से रोमांस भी करते दिखे।
मनीषा कोइराला
VIDEO | Mumbai: Actor Manisha Koirala praises WAVES Summit 2025, says entertainment industry got a huge boost through PM Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2025
"It is a wonderful initiative and the speech was so brilliant. One of the biggest boosts that the entertainment world and media world has got, is… pic.twitter.com/VHfTcRQCGI