Live
HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे
{"_id":"69f7dbbec9f9417531010413","slug":"hpbose-hp-board-12th-result-2026-live-updates-himachal-board-class-12-result-link-hpboseorg-2026-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 04 May 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
HP Board Class 12th Result 2026 Link hpbose.org, digilocker :
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्र अमर उजाला पर एक क्लिक में अपना परिणाम देख सकते हैं। बस अपना रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।नतीजें देखने के लिए यहां क्लिक करें...
HPBOSE HP Board Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:41 PM, 04-May-2026
इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस साल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 74,637 पास हुए हैं। इस बार 308 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे थे। इस बार 40,828 लड़कों ने परीक्षी दी थी, जिसमें 36,888 पास हुए हैं। वहीं, 40,281 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 37,749 पास हुई हैं। इस तरह से 12वीं की परीक्षा में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।12:10 PM, 04-May-2026
आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं।12:06 PM, 04-May-2026
सभी वर्गों का शानदार रहा प्रदर्शन
जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।11:59 AM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: अनुपस्थित व असफल विद्यार्थियों की संख्या?
इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।11:49 AM, 04-May-2026
कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर
पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं।11:46 AM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: छात्राओं का रहा दबदबा
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 04-May-2026
HP Board 12th Result Out 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं (साइंस) टॉपर्स
पहला स्थान: साइला कश्यप (99%) – न्यूला स्कूल, छतड़ीदूसरा स्थान: संचिता धीमान, कांशी शर्मा (98.6%)
तीसरा स्थान: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर
11:42 AM, 04-May-2026
12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर 12वीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।11:34 AM, 04-May-2026
साइंस स्ट्रीम में साइला कश्यप ने हासिल किया पहला स्थान
साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की रहने वाली छात्रा कांशी शर्मा हैं। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।11:32 AM, 04-May-2026
