{"_id":"69f8545bc17d66a1ed070318","slug":"young-man-ran-without-clothe-through-the-village-for-rs-5-000-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक की हद पार: ग्राम प्रधान के पति ने रखी शर्त, 5000 के लिए युवक निर्वस्त्र गांव में दौड़ा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक की हद पार: ग्राम प्रधान के पति ने रखी शर्त, 5000 के लिए युवक निर्वस्त्र गांव में दौड़ा, वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में एक युवक से कुछ लोग शर्त लगा रहे हैं। युवक ने अपने एक-एक कर सभी कपड़े उतार दिए। उसके बाद युवक वहां से पूरे गांव में दौड़ता हुआ दिखाई दिया।
मामला चंदपा कोतवाली का
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के चंदपा थाना अंतर्गत एक ग्राम प्रधान के पति ने एक युवक से शर्त लगाई कि अगर वह निर्वस्त्र गांव में घूमेगा तो उसे 5000 रुपये दिए जाएंगे। युवक ने 5000 के लिए अपने सभी कपड़े उतार दिए और गांव में दौड़ लगाता दिखा। महिलाओं ने युवक को ऐसी दौड़ते देख पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ग्राम प्रधान के पति व अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
Trending Videos
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में एक युवक से कुछ लोग शर्त लगा रहे हैं। युवक ने अपने एक-एक कर सभी कपड़े उतार दिए। उसके बाद युवक वहां से पूरे गांव में दौड़ता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में चंदपा ग्राम प्रधान पति ने पांच हजार रुपए की शर्त लगाई गई है, साथ में मोहल्ले का एक अन्य युवक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रधान पति समेत अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। सादाबाद सीओ जे एन अस्थाना ने बताया कि इस प्रकार की हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी, वीडियो में शामिल लोगों को संज्ञान में लेकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
