सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Academy won in the junior category and Lakshya Academy won in the senior category

Hathras News: जूनियर में हाथरस एकेडमी और सीनियर में लक्ष्य एकेडमी की जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 04 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras Academy won in the junior category and Lakshya Academy won in the senior category
डीआरबी क्रिकेट मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित डीआरबी मैदान पर रविवार को दो मैत्री क्रिकेट मुकाबले खेले गए। जूनियर वर्ग में हाथरस क्रिकेट एकेडमी और सीनियर वर्ग में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।
Trending Videos


पहला मुकाबला हाथरस क्रिकेट एकेडमी जूनियर्स और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी जूनियर्स के बीच खेला गया। लक्ष्य टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। अंश शर्मा ने 30 और सौरव कुमार ने 20 रन बनाए। हाथरस की ओर से धैर्य कौशिक ने तीन और यश शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस क्रिकेट एकेडमी जूनियर्स ने एक विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मान्या उपाध्याय ने 27 और गोलू शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। केशव ठाकुर और तरुण ने तीन-तीन विकेट लिए। धैर्य कौशिक को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।



दूसरा मुकाबला हाथरस क्रिकेट एकेडमी सीनियर्स और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी सीनियर्स के बीच खेला गया। हाथरस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए। रिमझिम शर्मा ने 24 और कर्तव्य ने 23 रन बनाए। अश्वनी कुशवाहा ने दो विकेट लिए।


लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी सीनियर्स ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। दिव्यांक भाटिया ने नाबाद 89 और लव अग्रवाल ने नाबाद 34 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए दिव्यांक भाटिया को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान शेखर कश्यप, विजय शर्मा, सौरभ चंद्रा, राहुल कुमार, गोपाल पोनिया सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed