सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike riders collided and fell on the road, one died after being hit by a truck.

Hathras News: आपस में टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक चढ़ने से एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 04 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riders collided and fell on the road, one died after being hit by a truck.
यासुद्दीन का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
कस्बे में रविवार की सुबह करीब सात बजे आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर प्रकाश एकेडमी स्कूल के सामने दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। तभी अलीगढ़ की ओर से आए ट्रक का पहिया इनके हाथ-पैरों पर चढ़ गया। हादसे में घायल एक युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में मौत हो गई है। 10 साल की मासूम सहित तीन लोग घायल हैं।
Trending Videos


सासनी थाना पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी राशिद (30) पुत्र शाहिद अपने चाचा पप्पन (47) और चचेरी बहन शिफा (10) को बाइक पर बिठाकर अपने घर से चंद कदम दूर ही पहुंचे थे तभी हाथरस की ओर से आ रहे गांव डेहरागढ़ी थाना आंवलखेड़ा जनपद आगरा निवासी यासुद्दीन (18) की बाइक से उनकी बाइक टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर दोनों बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। तभी अलीगढ़ की ओर से सीमेंट लादकर आए ट्रक का पहिया इन सभी के हाथ-पैरों पर चढ़ गया। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पप्पन को मामूली चोट आई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे। निजी वाहनों के जरिये सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जेएन मेडिकल कॉलेज में यासुद्दीन की मौत हो गई। राशिद का इलाज चल रहा है। वहीं घायल शिफा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सासनी थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पिता आमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।



ट्रक चालक ने की बचाने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने अचानक सामने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन रफ्तार को एकदम से कंट्रोल नहीं हो सकी और उसका पहिया इन सभी के हाथ-पैरों पर चढ़ गया।


डेढ़ माह बाद होना था यासुद्दीन का निकाह
परिजन के अनुसार यासुद्दीन अपने गांव डेहरागढ़ी थाना आंवलखेड़ा से बाइक पर बहन की ससुराल नगला फतेला में बहनोई इरफान व चांद बाबू के घर जा रहा था। डेढ़ माह बाद ही उसका निकाह होना था। घर पर उसके निकाह की तैयारियां शुरू हो गई थीं। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed