सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Laborer Crushed to Death Under Debris While Demolishing Dilapidated Slab

Kanpur: जर्जर स्लैब तोड़ते समय मलबे में दबकर मजदूर की गई जान, मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 04 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Laborer Crushed to Death Under Debris While Demolishing Dilapidated Slab
साजिद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में रविवार सुबह जर्जर मकान की स्लैब तोड़ते समय  मजदूर साजिद (27) मलबे में दब गया। हादसे के दौरान चीख-पुकार से वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत कर साजिद को मलबे से निकालकर आनन-फानन कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनिगवां का रहने वाला साजिद इलाके में ही पिंटू के जर्जर मकान में मरम्मत के लिए आया था।
Trending Videos


परिवार में पिता शाहिद, मां बेगम, छोटा भाई आशिक और चार बहने हैं। पिता के अनुसार रविवार सुबह वह अन्य कर्मचारियों के साथ छज्जा तोड़ रहा था इसी दौरान वह नीचे जा गिरा। तभी छज्जे का मलबा उस पर गिर गया। मलबे में दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed