{"_id":"69f832b7e63d16de2d01a6dc","slug":"kanpur-body-of-newlywed-woman-found-on-floor-uproar-over-allegations-of-torture-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जमीन पर मिला नवविवाहिता का शव, टॉर्चर का आरोप लगा हंगामा, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जमीन पर मिला नवविवाहिता का शव, टॉर्चर का आरोप लगा हंगामा, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 04 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
नजीराबाद थाना
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नजीराबाद थानाक्षेत्र के रंजीत नगर में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियोंं में नवविवाहिता का शव जमीन पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने पति पर लगातार टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को शांत कराकर नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
अमेठी के गौरीगंज के पूरे बान सिंह कटरा लालगंज वार्ड 17 निवासी शीतला प्रसाद के अनुसार बेटी रेखा (28) की शादी एक वर्ष पूर्व नजीराबाद के रंजीत नगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन बेटी को टॉर्चर कर रहे थे। लगातार फोन कर उससे और उसके मायके वालों से पैसे की मांग की जाती थी तथा गालीगलौज कर मानसिक दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि रेखा कुछ समय पहले वहां दुकान में काम करने वाले पति के साथ पुणे में रह रही थी। इसके बाद मायके अमेठी आ गई थी। उनके अनुसार एक मई को वह ससुराल रंजीत नगर वापस लौटी थी। पिता के अनुसार शाम को बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी बेटी ने कुछ कर लिया है। ये सुनकर वह लोग आननफानन कानपुर के लिए निकल लिए। वह लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव दरवाजे के पास जमीन पर पड़ा था।
उन लोगों ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने दामाद राहुल पर बार-बार टॉर्चर करने और इस घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाकर तहरीर दी। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
