{"_id":"69f82dc3751fa4e40e0db703","slug":"farrukhabad-new-mother-dies-due-to-hospital-negligence-family-alleges-medical-malpractice-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगा किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 04 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी रेनू (25) पत्नी अनुज कश्यप को परिजनों ने रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर लोहिया अस्पताल के पास गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रात करीब 8.30 बजे रेनू ने आपरेशन से एक पुत्री को जन्म दिया। आपरेशन के बाद से रेनू की हालत बिगड़ती चली गई।
Trending Videos
आपरेशन से महिला के ब्लीडिंग होने लगी। करीब 12.30 बजे अस्पताल कर्मियों ने दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को किसी अन्य निजी अस्पताल ले गए। कहीं महिला को भर्ती न करने पर फिर लौटकर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां महिला को परिजनों ने दो बोतल खून चढ़वाया। सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल कर्मी एक-एककर भाग निकले। महिला की आपरेशन से यह तीसरी संतान थी। पति अनुज कश्यप गैस हाकर है। गांव में ही गैस गोदाम से घर-घर गैस पहुंचाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
