सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The wall of the house collapsed in the storm, injuring an old man and his two daughters.

Farrukhabad News: आंधी में घर की दीवार गिरी, वृद्ध और दो पुत्रियां घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The wall of the house collapsed in the storm, injuring an old man and his two daughters.
विज्ञापन
कमालगंज। शनिवार रात आई तेज आंधी में घर की दीवार गिरने से पड़ोस में लेटे पिता व दो पुत्रियां मलबे में दबकर घायल हो गईं। परिजन व पड़ोसी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी रामनंदन (60) शनिवार रात घर में पड़े छप्पर के नीचे पड़ी चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही पुत्री रजनेश (20) व मोहिनी (18) भी लेटी थीं। रविवार रात तीन बजे तेज आंधी आने के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान पड़ोसी मोनू अवस्थी के घर के पीछे की दीवार छप्पर पर गिर गई। मलबे में दब कर रामनंदन व उनकी दोनों पुत्रियां घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजन व पड़ोसी निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक की टीम ने घायलों का उपचार किया। इस दौरान उनकी हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा रजीपुर में कई स्थानों पर आंधी के कारण पेड़ की डाल टूट कर सड़कों पर गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed