सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trees fell on the road and railway line in the storm, OHE damaged

Farrukhabad News: आंधी में सड़क और रेल लाइन पर गिरा पेड़, ओएचई क्षतिग्रस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on the road and railway line in the storm, OHE damaged
विज्ञापन
कमालगंज। रविवार भोर में आई तेज आंधी के कारण फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर रजीपुर के पास एक चांदनी का पेड़ गिर गया। इससे सड़क मार्ग साढ़े चार घंटे तक बाधित रहा और रेल यातायात भी तीन घंटे प्रभावित हुआ। घटना के कारण हाईटेंशन लाइन टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
Trending Videos

रजीपुर के पास तालाब के किनारे खड़ा यह पेड़ भोर करीब तीन बजे आंधी में गिर गया। पेड़ गिरने से फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके साथ ही हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए और रेलवे की बिजली लाइन (ओएचई) भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे के टॉवर वैगन मौके पर पहुंचे। कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी को कुछ देर के लिए कमालगंज स्टेशन पर रोका गया। गनीमत रही कि उस समय कोई सवारी गाड़ी का समय नहीं था। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी) रोहित मीना ने बताया कि रेलवे की बिजली लाइन को सुबह छह बजे तक ठीक कर दिया गया था। इस दौरान तीन घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में काफी समय लगा। सुबह साढ़े सात बजे तक ही पेड़ को हटाया जा सका। इसके बाद साढ़े चार घंटे बाद वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो पाया। इस दौरान दूरदराज से आए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईटेंशन लाइन टूटने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed