{"_id":"69f7a243dfeb7dc86f067a66","slug":"fir-against-nine-people-for-snatching-tractor-caught-in-illegal-mining-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-141554-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अवैध खनन में पकड़े ट्रैक्टर छीनने पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अवैध खनन में पकड़े ट्रैक्टर छीनने पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। खनन अधिकारी के निजी चालकों पर हमला कर अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ले जाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 29 अप्रैल को हुई थी, जिसके पांच दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी ने आरोपियों पर गिरोह बनाकर अवैध खनन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
खनन अधिकारी संजय प्रताप ने अजीजलपुर निवासी निहाल राजा, आकिब, मोहम्मदाबाद कोतवाली के अरसानी निवासी नारायण राठौर और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को कमालपुर और नगला अनूप में अवैध खनन की सूचना मिली थी। नगला अनूप में मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसके चालक के पास वैध प्रपत्र नहीं थे। चालक ने कमालपुर में भी खनन होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर तीन ट्रैक्टरों से खनन होता पाया गया, जिनमें से एक में बुल मशीन लगी थी। खनन संबंधित कागज न मिलने पर चारों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में नगला अनूप के पास आरोपियों ने निजी चालकों पर हमला कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भगा दिया। दो ट्रैक्टरों को अधिकारी थाने तक ले जाने में सफल रहे।
खनन अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी सौ घनमीटर पंजीकरण की आड़ में संगठित गिरोह बनाकर काम कर रहे थे। वे कमालपुर में साधारण मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। आरोपियों का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया है। बाद में नारायण ने किसानों के निजी उपयोग के लिए एक पंजीकरण दिखाया, जिसकी वैधता पांच मई तक थी।
प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos