सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: DCM crashes into stationary loader from behind; one dead, 12 injured

Unnao: डीसीएम ने खड़े लोडर में पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 04 May 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्लाइस आफ स्पाइस होटल के पास रविवार रात हादसा हुआ। लोडर सवार सभी तिलक समारोह से लौटे थे। होटल पर चाय नाश्ता करने रुके थे।

Unnao: DCM crashes into stationary loader from behind; one dead, 12 injured
अस्पताल में मौजूद घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक होटल के पास खड़े लोडर में पीछे से डीसीएम  अनियंत्रित होकर भिड़ गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना से चीखपुकार मच गई। पुलिस में सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


हरदोई जिले के थाना मल्लावां के लक्ष्मीपुर गांव निवासी लाला की बेटी का रविवार को तिलक समारोह था। उसी में शामिल होने के लिए गांव के करीब 20 लोग लोडर से सफीपुर क्षेत्र के ओसियां गांव गए थे। तिलक चढ़ाने के बाद रात में लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ क्षेत्र में स्लाइस आफ स्पाइस होटल के पास चालक ने लोडर रोक दिया। लोडर में बैठे लोग नीचे उतरे और चाय नाश्ता करने लगे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े लोडर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लोडर के आसपास खड़े 13 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने लक्ष्मीपुर गांव निवासी विजय कुमार (25) पुत्र रामजी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया उसका पता लगाया जा रहा है। 

घटना में यह हुए घायल
घायलों में गयाप्रसाद, रामकुमार, अनुराग, आशीष, राजू, अमित कुमार, शैलेश कुमार, दीपक कुमार, शैलेन्द्र, देशराज, आकाश व आशीष सभी निवासी लच्छीपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed