{"_id":"69f831eefe3130dd9302079d","slug":"kanpur-land-worth-over-one-billion-rupees-reclaimed-during-kda-vice-chairman-s-tenure-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए उपाध्यक्ष के कार्यकाल में एक अरब से ज्यादा की जमीन कराई गई मुक्त, शुरू हुई ई- फाइलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए उपाध्यक्ष के कार्यकाल में एक अरब से ज्यादा की जमीन कराई गई मुक्त, शुरू हुई ई- फाइलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 04 May 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
केडीए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के दो साल दो माह के कार्यकाल में बुलडोजर खूब चला। भूमाफिया के कब्जे से एक अरब रुपये से ज्यादा की जमीन मुक्त कराई। शमन, प्लाटों, फ्लैटों की बिक्री आदि से विकास प्राधिकरण की आमदनी भी बढ़कर लगभग दोगुनी किया। पहली बार शासन ने विकास प्राधिकरण की 715 करोड़ की परियोजनाओं को एक साथ स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये जारी भी कर दिए।
प्राधिकरण ने भी तेजी दिखाते हुए इनमें से मैनावती मार्ग चौड़ीकरण, इस मार्ग को बैराज राज्य मार्ग से जोड़ने के लिए दो कनेक्टिंग रोड, बॉटेनिकल गार्डन के डेवलपमेंट आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। 28 साल से बहु प्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में 125 करोड़ रुपये के विकास कर शुरू कराए। उनके कार्यकाल मे पिछले वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण को 1100 करोड़ से अधिक आय हुई। इनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और दलाली पर अंकुश नहीं लग पाया। हालांकि उन्होंने न सिर्फ बाबुओं पर शिकंजा कसा बल्कि चार को निलंबित कर ई-फाइलिंग शुरू की।
Trending Videos