सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Teenage Girl Drowns in Yamuna; Joy of Baby Shower Turns into Mourning

Fatehpur: यमुना में डूबी किशोरी, गोद भराई की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों का हाल देख रोई हर आंख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 04 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: यमुना नदी में डूबने से किशोरी की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

Fatehpur: Teenage Girl Drowns in Yamuna; Joy of Baby Shower Turns into Mourning
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खखरेरू थानाक्षेत्र के कोट मजरे चंदनमऊ गांव में सोमवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोरी अपने मामा के घर गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं। कौशाम्बी जिले के पुनवार गांव निवासी अंजू कुमारी (15) पुत्री फूलचन्द्र सोनकर रविवार को अपने परिजनों के साथ मामा रमेश सोनकर के घर आई थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास बह रही यमुना नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
Trending Videos


सहेलियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के मुताबिक अंजू अपने माता-पिता की चार बेटियों में दूसरे नंबर पर थी। हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed