सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One killed, three injured, including a woman, in a bike collision

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, महिला समेत तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured, including a woman, in a bike collision
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र में कबरे मोड़ के पास रविवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

असोथर थाने के मटिहा गांव निवासी बबलू (35) खखरेरू बाजार से घर लौट रहा था। कबरे मोड़ के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार मोनू (25), राजा बाबू (38) और गुड़िया देवी (35) पत्नी वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों धाता थाना क्षेत्र के बेलवां गांव के निवासी हैं और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
घायल मोनू और राजा बाबू की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुड़िया देवी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

किशनपुर थाना क्षेत्र के सातों नरैनी मार्ग पर शुक्रवार रात बरातियों की कार खंती में पलट गई थी। गाजीपुर थाने के मनीपुर गांव से दीपू की बरात किशनपुर थाना क्षेत्र के अबकरपुर बड़वा गांव से कुछ बराती कार से लौट रहे थे। हादसे में शिवकरन और उमेश पाल की मौत हो गई थी। महेंद्र पासवान का पुत्र शानू समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल शानू (15) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed