{"_id":"69f7a006744ee5330f0af56d","slug":"physics-was-easy-chemistry-spoiled-the-math-of-marks-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-153984-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फिजिक्स रही आसान, केमिस्ट्री ने बिगाड़ी अंकों की गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फिजिक्स रही आसान, केमिस्ट्री ने बिगाड़ी अंकों की गणित
विज्ञापन
फोटो-22-परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों को पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा में कुल 1,567 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 24 ने परीक्षा छोड़ दी। रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के प्रश्नों ने छात्रों को सबसे अधिक उलझाया। इससे परीक्षार्थियों की अंकों की गणित बिगड़ गई। वहीं फिजिक्स के सवाल आसान रहे। माइनस मार्किंग के चलते परीक्षार्थी सावधानी से प्रश्न हल करते दिखे।
परीक्षा जिले के चार केंद्र डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एएस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कराई गई। परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को सख्त तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ी और आभूषण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। एडमिट कार्ड के साथ आधार या अन्य फोटो पहचान पत्र अनिवार्य था। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बीच संपन्न हुई।
डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 360 में से 356 अभ्यर्थी शामिल हुए और चार अनुपस्थित रहे। एएस इंटर कॉलेज में 247 में से 242 ने परीक्षा दी और पांच ने छोड़ दी। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में 480 में से 471 शामिल हुए और नौ अनुपस्थित रहे। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480 में से 474 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और छह ने परीक्षा छोड़ी।
पेपर में आए 180 प्रश्न, कुछ सवाल थे कठिन
शहर के पटेल नगर निवासी श्रेया ने बताया कि प्रश्नपत्र फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के इंटरमीडिएट स्तर के थे। कुल 180 प्रश्न आए थे। कुछ प्रश्न कठिन लगे लेकिन पेपर सामान्य रूप से हल हो गया। रसायन विज्ञान के प्रश्नों में अधिक समय लगा और कुछ प्रश्न छोड़ने पड़े।
शहर के नासिरपीर निवासी ज्योति ने बताया कि सही उत्तर पर चार अंक और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती थी। कुछ प्रश्न कठिन लगे लेकिन सावधानी से हल करने पर पेपर पूरा हो गया। उलझाने वाले प्रश्नों को छोड़कर बाद में समय मिलने पर हल किया।
बहुआ से परीक्षा देने आए अभिषेक ने बताया कि प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर के थे लेकिन रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने अधिक उलझाया। नेगेटिव मार्किंग के कारण सावधानी रखनी पड़ी। इसके बावजूद पेपर सही ढंग से हल हो गया।
Trending Videos