सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncle-nephew killed, 12 injured in collision with speeding container

Fatehpur News: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, 12 घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed, 12 injured in collision with speeding container
फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर-चौडगरा हाईवे पर रविवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने की कोशिश में सामने से आ रही टूरिस्ट बस से भिड़ गया। बस के पीछे खिसकने से पीछे से आ रही कार भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
Trending Videos

हादसा बिंदकी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर हुआ। औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली निवासी कंटेनर चालक प्रदीप चौडगरा की ओर जा रहा था। वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव निवासी विवेक पाठक (35) भतीजे अमन द्विवेदी (30) निवासी जयराममऊ जिला उन्नाव के साथ घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर कंटेनर ने ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कंटेनर चालक ने भागने के प्रयास में चौडगरा की ओर से गुजरात जा रही बस को साइड से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। बस में चीख-पुकार मच गई और ब्रेक लगाने के बावजूद बस पीछे खिसक गई। इसके पीछे चल रही कार भी टकरा गई।
हादसे में कार सवार बकेवर निवासी जयगोविंद वर्मा, पत्नी अंकिता, बहन मंजू, दादी सोनापति और बच्चे हर्ष, माही, बिट्टू घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। कंटेनर में फंसे चालक प्रदीप को घायल हालत में निकाला गया। बस चालक भरत निवासी गोलपहाड़िया लक्सर, जिला ग्वालियर, बस मैनेजर शोभितराज सिंह निवासी कल्याणपुर कानपुर और यात्रियों में प्रेमनगर निवासी रंजीत सिंह (थाना सुल्तानपुर घोष), थरियांव निवासी अब्दुल रईस व उनकी पुत्री अरविया शाहीन को भी घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को एंबुलेंस से बिंदकी सीएचसी भेजा गया। यहां रास्ते में विवेक पाठक और अमन द्विवेदी की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी भी रुककर घायलों का हाल जाना। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-घटना के बाद लगा जाम। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed