Cyclone Ditwah Live: तूफान दित्वाह के चलते पुद्दुचेरी में परीक्षाएं रद्द, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भारी बारिश
चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तूफान दित्वाह तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से 30 नवंबर को टकरा सकता है।
लाइव अपडेट
#WATCH नागपट्टिनम(तमिलनाडु): चक्रवात दितवाह के प्रभाव से भारी बारिश के कारण नागपट्टिनम के कई इलाके जलमग्न हुए। pic.twitter.com/JJWF5aqlNq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
#WATCH | Tamil Nadu | Rainfall over Thoothukudi, influenced by cyclone 'Ditwah' centred over coastal areas of Sri Lanka and adjoining southwest Bay of Bengal, causes waterlogging in many areas.
— ANI (@ANI) November 29, 2025
The cyclone is expected to move north-northwestwards and reach near the North Tamil… pic.twitter.com/mNRccdaGCB
#WATCH | Nagapattinam, Tamil Nadu | High tides, strong winds and rainfall hit the coastal areas of Tamil Nadu as cyclone Ditwah moves closer. pic.twitter.com/67TxXl6Iol
— ANI (@ANI) November 29, 2025
#OperationSagarBandhu unfolds. @IAF_MCC C-130 J plane carrying approx 12 tons of humanitarian aid including tents, tarpaulins, blankets, hygiene kits, and ready-to-eat food items lands in Colombo.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 29, 2025
🇮🇳 🇱🇰 pic.twitter.com/btzlnZeO8x
Cyclone Ditwah Live: तूफान दित्वाह के चलते पुद्दुचेरी में परीक्षाएं रद्द, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भारी बारिश
भारत की ओर बढ़ने से पहले दित्वाह तूफान श्रीलंका के पूर्वी तटों पर शुक्रवार की सुबह टकराया। इसकी वजह से द्वीपीय देश में 40 मौतें होने के साथ भीषण नुकसान होने की संभावना जताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभावित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस चक्रवाती तूफान के और ज्यादा मजबूत होने की संभावना नहीं है। इसके भारत के उत्तरी-पश्चिमी तटों पर टकराने से पहले तमिलनाडु सरकार ने राज्य के चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।