NDA Govt Update: नरेंद्र मोदी कार्यवाहक PM नामित; राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेने को आमंत्रित किया
Modi Govt 3.0 Formation NDA Meeting Live: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव- 2024 में 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी को नौ जून की शाम सवा सात बजे उनके कैबनेट सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले शुक्रवार को दिन में हुई बैठक में मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया।
लाइव अपडेट
राष्ट्रपति नौ जून को दिलाएंगी पद और गोपनीयता की शपथ
सरकार गठन का दावा पेश दिए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया। उन्होंने मोदी को मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि नौ जून की शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारे पास स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने एनडीए को एक बार फिर सेवा का मौका दिया है, इसके लिए वे जनता का आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 18वीं लोकसभा में भी उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशा-आकांक्षा को पूर्ण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों ने मुझे नेता चुना है। सभी दलों ने राष्ट्रपति को समर्थन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुझे न्योता दिया। नौ जून की शाम में शपथ के बारे में सूचित कर दिया है। शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन से जारी किया जाएगा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद का यह पहला चुनाव है। यह वह 25 वर्ष है जो हमारे अमृत काल के 25 वर्ष है..." pic.twitter.com/pveZq22qRj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
#WATCH | Delhi: Narendra Modi meets President Droupadi Murmu at the Rashtrapati Bhavan and stakes claim to form the government.
— ANI (@ANI) June 7, 2024
He was chosen as the leader of the NDA Parliamentary Party today. pic.twitter.com/PvlK44ZC2x
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
प्रधानमंत्री मोदी को आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। pic.twitter.com/MuipTX1GGX
#WATCH | PM Narendra Modi meets former President Ram Nath Kovind, in Delhi
— ANI (@ANI) June 7, 2024
PM Modi was chosen as the leader of the NDA Parliamentary Party today. pic.twitter.com/8GI6p5lwUX
#WATCH | PM Narendra Modi meets Bharat Ratna and veteran BJP leader LK Advani at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/fZtIlOj5yw
— ANI (@ANI) June 7, 2024