फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राज्यसभा में चर्चा जारी

Tue, 11 Aug 2026 03:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Aug 2026 03:02 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates News in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। विपक्ष दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, राज्यसभा में चर्चा जारी है। पढ़िए संसद से लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Monsson Session 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Proceeding Kiren Rijiju Amit Shah Updates In Hindi
संसद के मानसून सत्र का 17वां दिन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:01 PM, 11-Aug-2026

देश के लोगों के भरोसे से जुड़ा है न्यायाधिकरण सुधार विधेयक: स्वाति मालीवाल

न्यायाधिकरण सुधार विधेयक के समर्थन में सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह विधेयक आम नागरिक के न्याय के लिए इंतजार से जुड़ा है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ न्यायाधिकरणों के लिए विधेयक नहीं है, बल्कि देश के लोगों के भरोसे से जुड़ा विधेयक है। 
 
02:40 PM, 11-Aug-2026

कानून मंत्री ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पेश किया 

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पेश किया। उन्होंने इसे विचार और पारित करने के लिए सदन के सामने रखा।

विधेयक के समर्थन में बोलते हुए एआईएडीएमके सांसद आईएस इनबादुरई ने कावेरी नदी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
 
विज्ञापन
02:28 PM, 11-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:20 PM, 11-Aug-2026

केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित

केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि केरल के वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर अपनी बात नहीं रखी।
 
02:19 PM, 11-Aug-2026

नित्यानंद राय ने केरल का नाम बदलने वाले बिल के विरोध पर कांग्रेस को घेरा

केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक 2026 पर चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने को मंजूरी दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा।
 
02:13 PM, 11-Aug-2026

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। विपक्षी सांसद दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नारेबाजी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 11-Aug-2026

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी, उपसभापति की सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। उपसभापति हरिवंश ने विपक्षी सांसदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। विपक्षी सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग को लेकर लगातार नारे लगाते रहे। इसी बीच, हरियाणा से भाजपा सांसद सुभाष बराला ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक के समर्थन में सदन में अपनी बात रखी।
 
02:05 PM, 11-Aug-2026

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू

दोपहर दो बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू कर दी गई है। दोनों सदनों में हंगामे के बीच चर्चा जारी है। 
12:20 PM, 11-Aug-2026

सरकारों को संवेदनहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: सांसद चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि झारखंड और लखनऊ के छात्रों के मुद्दे उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र जहां भी अपनी समस्याएं उठाना चाहते हैं, चाहे इलाहाबाद हो या लखनऊ, उन सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाना चाहिए। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सरकारें संवेदनहीन हो गई हैं। उन्हें लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारों को अपनी इस संवेदनहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
12:18 PM, 11-Aug-2026

झारखंड में छात्रों की 98 फीसदी मांगे मान ली गईं: झामुमो सांसद महुआ माझी

झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा, झारखंड के छात्रों से बातचीत की गई है। इसमें कांग्रेस, झामुमो और राजद के मंत्री शामिल थे। उनकी 98 फीसदी मांगें मान ली गई हैं। सिर्फ 2 फीसदी मांगें बाकी हैं, जो सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं।

उन्होंने कहा, सीजीएल का मामला अदालत में है। इस पर कई लोग काम कर रहे हैं। इसे रद्द करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। अगर इसे रद्द कर दिया गया, तो यह कई युवाओं के साथ अन्याय होगा। मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ने भी कहा है कि हम इस मामले को देखेंगे, लेकिन इसके लिए कुछ समय चाहिए। छात्र इस बात पर सहमत हो गए थे। लेकिन भाजपा छात्रों को भड़का रही थी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed