Government Formation LIVE: कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट; बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ
Government Formation Live Updates: कल पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी और तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी है। दोनों राज्यों में सुबह 11 बजे शपथ समारोह होगा। सरकार गठन से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
एएमएमके ने एआईएडीएमके को दिया समर्थन
टी. टी. वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र सौंपकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। दिनाकरन ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन कर रही है और इसी संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के समर्थन में पत्र भेजा है, जिस पर पार्टी विधायक कामराज के भी हस्ताक्षर हैं।उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने टीवी चैनलों पर देखा कि उनकी पार्टी ने विजय का समर्थन किया है, तो वे हैरान रह गए। दिनाकरन के मुताबिक, उन्हें शक है कि कोई फर्जी पत्र जारी किया गया है या फिर राजनीतिक खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। दिनाकरन ने कहा कि अगर यह फर्जीवाड़ा या हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वीसीके ने टीवीके को भेजा समर्थन पत्र
विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को अपना समर्थन पत्र ईमेल के जरिए भेज दिया है। वीसीके ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट
तमिलनाडु कांग्रेस परिषद के अध्यक्ष के सेल्वपेरुंथगई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु की नई सरकार का हिस्सा होगी और दावा किया कि उसे दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट की पेशकश की गई है। राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वर्तमान में अपनी भागीदारी के विवरण को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने (टीवीके) दो मंत्रियों और एक राज्यसभा सदस्य की मांग की है। हालांकि, विभागों की संख्या और विशिष्ट मांगों पर अंतिम निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का है।TVK ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका से किया किनारा
तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कोई भी याचिका दायर नहीं की गई है, जिसमें राज्यपाल से अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की गई हो।यह सफाई तब सामने आई जब एझिलारसी के. नाम की एक याचिकाकर्ता, जो खुद को पार्टी की सक्रिय सदस्य बताती हैं, ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्यपाल को निर्देश देने की मांग की थी कि वे विजय को तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए आमंत्रित करें। पार्टी सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और असंबंधित बताते हुए स्पष्ट किया है कि टीवीके का इस याचिका से कोई संबंध नहीं है।
टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल से मिलने के लिए आवास से निकले
टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से लोकभवन रवाना हुए, जिसके बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के अलावा सीपीआई और सीपीआई(एम) ने अब तक उन्हें समर्थन देने की बात कही है, जिससे राज्य में सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।#WATCH | Tamil Nadu: TVK chief Vijay leaves from his residence in Chennai.
— ANI (@ANI) May 8, 2026
Besides Congress, CPI and CPI(M) have extended him support so far, to form a government in the state. pic.twitter.com/1fc5sgcFbg
स्टालिन ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल पर साधा निशाना
तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि मौजूदा विधानसभा को पहले ही भंग किया जा चुका है और राज्यपाल द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह केवल समय की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महत्वपूर्ण दायित्व भी है कि निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और राज्य के कल्याण के लिए नई सरकार का गठन शीघ्र किया जाए। स्टालिन ने आगे कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की ओर से वे राज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि संविधान के अनुसार बिना किसी देरी के नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।संगठन सर्वोपरि है- शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु ने कहा "अमित शाह जी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था और प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादे किए थे, मैं वचन देता हूं कि आने वाला मंत्रिमंडल, विधायक दल और पूरी भाजपा इस संकल्प पत्र के एक-एक वादे को तय समय के अंदर पूरा करेंगे। मोदी जी का मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यही हमारी सरकार का भी मंत्र होगा।"शुभेंदु ने कहा "अमित शाह जी ने बहुत स्पष्ट कहा है कि हम लोग डर भगाने आए हैं। मोदी जी ने लोगों को भरोसा दिया है और लोगों को सपने दिखाए हैं और अमित शाह जी के नेतृत्व में हम डर खत्म करेंगे। नितिन नवीन की अगुआई में इस चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। सिर्फ पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता ही नहीं, पूरे देश में जिस तरह हम लोगों के विचारों का समर्थन करने वाले लोगों ने अपना समर्थन दिया, मैं उन सभी लोगों को प्रणाम करता हूं।"
उन्होंने कहा कि मां-बहनों को सुरक्षित करना है। राष्ट्रवाद को मजबूत करना है। भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता और इस पश्चिम बंगाल की भूमि को हम लोगों सोनार बांग्ला के बदलना होगा। जो दायित्व आप लोगों ने दिया है उसे निभाना है। मैं नहीं, हम सब मिलकर ऐसा करेंगे। संगठन सर्वोपरि है।
संदेशखाली से आरजीकर मामलों पर आयोग गठन की घोषणा
शुभेंदु ने कहा "हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है, उसे पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करेगी। मैं नहीं, भाजपा की सरकार ये काम मिलकर करेगी। भाजपा की सरकार बात कम, काम ज्यादा करेगी। संदेशखाली से लेकर आरजीकर में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ, उसे लेकर कमिशन का गठन किया जाएगा। जो लोग इसके दोषी हैं, उन्हें दंड देने का काम किया जाएगा। जो लोग इसके दोषी हैं, उन्हें दंड देने का काम किया जाएगा।"उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने चार्जशीट जारी करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल के अंदर इंस्टीट्यूशनल करप्शन जिन्होंने किया है, उनके खिलाफ सेवानिवृत जज की अगुआई में समिति गठित की जाएगी। इतना ही नहीं जिन्होंने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करेंगे।