सब्सक्राइब करें

Government Formation LIVE: कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट; बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Government Formation Live Updates: कल पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी और तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी है। दोनों राज्यों में सुबह 11 बजे शपथ समारोह होगा। सरकार गठन से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

State Government Formation LIVE: Political Developments Across Tamil Nadu, Assam, West Bengal, Kerala and Pudu
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नई सरकार का गठन। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 08-May-2026

एएमएमके ने एआईएडीएमके को दिया समर्थन

टी. टी. वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र सौंपकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। दिनाकरन ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन कर रही है और इसी संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के समर्थन में पत्र भेजा है, जिस पर पार्टी विधायक कामराज के भी हस्ताक्षर हैं। 

उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने टीवी चैनलों पर देखा कि उनकी पार्टी ने विजय का समर्थन किया है, तो वे हैरान रह गए। दिनाकरन के मुताबिक, उन्हें शक है कि कोई फर्जी पत्र जारी किया गया है या फिर राजनीतिक खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। दिनाकरन ने कहा कि अगर यह फर्जीवाड़ा या हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।
10:19 PM, 08-May-2026

वीसीके ने टीवीके को भेजा समर्थन पत्र

विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को अपना समर्थन पत्र ईमेल के जरिए भेज दिया है। वीसीके ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।
10:02 PM, 08-May-2026

कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट

तमिलनाडु कांग्रेस परिषद के अध्यक्ष के सेल्वपेरुंथगई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु की नई सरकार का हिस्सा होगी और दावा किया कि उसे दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट की पेशकश की गई है। राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वर्तमान में अपनी भागीदारी के विवरण को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने (टीवीके) दो मंत्रियों और एक राज्यसभा सदस्य की मांग की है। हालांकि, विभागों की संख्या और विशिष्ट मांगों पर अंतिम निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का है।
07:09 PM, 08-May-2026

TVK ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका से किया किनारा

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कोई भी याचिका दायर नहीं की गई है, जिसमें राज्यपाल से अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की गई हो।

यह सफाई तब सामने आई जब एझिलारसी के. नाम की एक याचिकाकर्ता, जो खुद को पार्टी की सक्रिय सदस्य बताती हैं, ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्यपाल को निर्देश देने की मांग की थी कि वे विजय को तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए आमंत्रित करें। पार्टी सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और असंबंधित बताते हुए स्पष्ट किया है कि टीवीके का इस याचिका से कोई संबंध नहीं है।
 
06:47 PM, 08-May-2026

टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल से मिलने के लिए आवास से निकले

टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से लोकभवन रवाना हुए, जिसके बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के अलावा सीपीआई और सीपीआई(एम) ने अब तक उन्हें समर्थन देने की बात कही है, जिससे राज्य में सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।
 
06:45 PM, 08-May-2026

स्टालिन ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल पर साधा निशाना

तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि मौजूदा विधानसभा को पहले ही भंग किया जा चुका है और राज्यपाल द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह केवल समय की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महत्वपूर्ण दायित्व भी है कि निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और राज्य के कल्याण के लिए नई सरकार का गठन शीघ्र किया जाए। स्टालिन ने आगे कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की ओर से वे राज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि संविधान के अनुसार बिना किसी देरी के नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:10 PM, 08-May-2026

संगठन सर्वोपरि है- शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु ने कहा "अमित शाह जी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था और प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादे किए थे, मैं वचन देता हूं कि आने वाला मंत्रिमंडल, विधायक दल और पूरी भाजपा इस संकल्प पत्र के एक-एक वादे को तय समय के अंदर पूरा करेंगे। मोदी जी का मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यही हमारी सरकार का भी मंत्र होगा।"

शुभेंदु ने कहा "अमित शाह जी ने बहुत स्पष्ट कहा है कि हम लोग डर भगाने आए हैं। मोदी जी ने लोगों को भरोसा दिया है और लोगों को सपने दिखाए हैं और अमित शाह जी के नेतृत्व में हम डर खत्म करेंगे। नितिन नवीन की अगुआई में इस चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। सिर्फ पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता ही नहीं, पूरे देश में जिस तरह हम लोगों के विचारों का समर्थन करने वाले लोगों ने अपना समर्थन दिया, मैं उन सभी लोगों को प्रणाम करता हूं।"

उन्होंने कहा कि मां-बहनों को सुरक्षित करना है। राष्ट्रवाद को मजबूत करना है। भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता और इस पश्चिम बंगाल की भूमि को हम लोगों सोनार बांग्ला के बदलना होगा। जो दायित्व आप लोगों ने दिया है उसे निभाना है। मैं नहीं, हम सब मिलकर ऐसा करेंगे। संगठन सर्वोपरि है।
05:57 PM, 08-May-2026

संदेशखाली से आरजीकर मामलों पर आयोग गठन की घोषणा

शुभेंदु ने कहा "हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है, उसे पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करेगी। मैं नहीं, भाजपा की सरकार ये काम मिलकर करेगी। भाजपा की सरकार बात कम, काम ज्यादा करेगी। संदेशखाली से लेकर आरजीकर में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ, उसे लेकर कमिशन का गठन किया जाएगा। जो लोग इसके दोषी हैं, उन्हें दंड देने का काम किया जाएगा। जो लोग इसके दोषी हैं, उन्हें दंड देने का काम किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने चार्जशीट जारी करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल के अंदर इंस्टीट्यूशनल करप्शन जिन्होंने किया है, उनके खिलाफ सेवानिवृत जज की अगुआई में समिति गठित की जाएगी। इतना ही नहीं जिन्होंने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करेंगे।
05:53 PM, 08-May-2026

321 भाजपा कार्यकर्ताओं का भी किया स्मरण

शुभेंदु ने इस दौरान उन कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया जिनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, मैं इस उपलक्ष्य पर उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं का भी स्मरण करता हूं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। इतना ही नहीं भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जिन्हें उत्पीड़न झेलना पड़ा या राजीनितक कारणों से घर छोड़ना पड़ा, उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में हमारी सरकार आपके सपनों को पूरा करने का काम करेगी।
05:49 PM, 08-May-2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान को किया याद

उन्होंने आगे कहा "मैं साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी प्रणाम करता हूं और उनका स्मरण करता हूं। मैं उन लोगों का भी स्मरण करता हूं जिन्होंने बंगाल में भाजपा को यहां तक पहुंचाने में अपने जीवन त्याग दिए।" उन्होंने कहा मैं विष्णुकांत शास्त्री, सुकुमार बनर्जी, असीम घोष, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, तथागत राय, सुकांत मजूमदार और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य दादा के योगदान की भी सराहना करता हूं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed