सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Budget 2026 live: 370 हटने के बाद पेश हो रहा दूसरा बजट, निवेश-रोजगार और पर्यटन पर जोर

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू विधानसभा भवन में प्रदेश का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसमें खेल, कृषि, पर्यटन और गरीब कल्याण पर जोर दिया गया। बजट में 23,000 सरकारी भर्ती, 40,000 नए घर, डेयरी यूनिट, ई-बसें और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जैसी प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं।

Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah presents Budget for 2026-2027
जम्मू-कश्मीर बजट 2026-27 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:09 PM, 06-Feb-2026

MSME, आयुष और मेडिकल शिक्षा में निवेश, नए कल्चरल सेंटर और अस्पतालों का निर्माण

बजट में एमएसएमई के लिए नया फ्रेमवर्क, आयुर्वेद, योग और यूनानी सुविधाओं का विस्तार, नए कल्चरल सेंटर और दो आयुष अस्पताल बनाने की योजना शामिल है। साथ ही, मेडिकल शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है।
01:07 PM, 06-Feb-2026

अनाथ बच्चों के लिए अन्न योजना के तहत 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता

बजट में अनाथ बच्चों को समर्थन देते हुए अन्न योजना के तहत उन्हें 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
01:06 PM, 06-Feb-2026

दिव्यांग, जरूरतमंद और शरणार्थियों के लिए विशेष कल्याण योजनाओं का प्रावधान

बजट में दिव्यांगों के लिए मुफ्त बस सुविधा, जरूरतमंद बच्चों के लिए पूर्ण शुल्क माफी, पीओके शरणार्थियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और अंत्योदय योजना के तहत 6 मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने का प्रावधान किया गया है।
01:05 PM, 06-Feb-2026

स्वास्थ्य, कश्मीरी पंडित पुनर्वास और युवा विकास पर बजट में जोर

बजट में आईवीएफ और एनआईसीयू जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का वादा किया गया है, साथ ही कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर ध्यान दिया जाएगा। जगती में मल्टीपरपज हॉल बनाए जाएंगे और युवाओं के लिए मिशन युवा योजना का बजट बढ़ाया गया है।
01:02 PM, 06-Feb-2026

महिला, आपदा और बुनियादी ढांचे पर बजट में विशेष प्रावधान

बजट में महिलाओं के लिए ई-बसों में मुफ्त यात्रा, बाढ़ पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता और गरीब लड़कियों के समर्थन का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, 19 नए हाइवे प्रोजेक्ट और आपदा प्रबंधन के लिए मेगा प्लान पर भी ध्यान दिया गया है।
01:00 PM, 06-Feb-2026

किसान, गरीब और आदिवासी कल्याण पर जोर, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में बड़े निवेश

जम्मू-कश्मीर बजट में किसानों की आय बढ़ाने, बेघरों के लिए 3 लाख से अधिक घर बनाने और आदिवासी कल्याण पर जोर दिया गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, नए अस्पताल, कैंसर इलाज की सुविधाएं, आपदा राहत और कृषि-बागवानी के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 06-Feb-2026

शिक्षा और कृषि क्षेत्र में निवेश

इसके अलावा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने के लिए 257 करोड़ का बजट, और माइक्रो इरीगेशन उपकरणों की खरीद पर 25 प्रतिशत अनुदान देने का भी प्रावधान है।
12:54 PM, 06-Feb-2026

युवा छात्रों और कर्मचारियों के लिए योजनाएं; 11% विकास दर का लक्ष्य

बजट में छात्रों के लिए कोचिंग और प्लेसमेंट सहायता, युवाओं के लिए मिशन युवा योजना में अधिक फंड, और कर्मचारियों के लिए हार्डशिप एरिया भत्ते जैसी सुविधाओं की भी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बजट से प्रदेश में 11 फीसदी विकास दर हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन, शिक्षा और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सशक्त विकास और रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा।

12:52 PM, 06-Feb-2026

नए शिक्षक और प्रवासी परिवारों के लिए मकान योजना

शिक्षा पर जोर देते हुए बताया गया कि 554 स्कूलों में बच्चों को कामकाजी हुनर सिखाने की योजना लागू होगी। पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। इस उद्देश्य के लिए 594 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रवासी परिवारों के लिए भी बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने कहा कि वर्ष 2026 तक 1,200 मकान बनकर तैयार होंगे, जबकि कुल 6,000 मकानों के निर्माण का लक्ष्य भी दोहराया गया। इसके अलावा, मजदूरों के लिए सराय बनाए जाएंगे और 10 नए आदिवासी हॉस्टल स्थापित किए जाएंगे।

12:51 PM, 06-Feb-2026

स्वास्थ्य सुधार और आसान इलाज के लिए मोबाइल अस्पताल और जांच सुविधाओं का विस्तार

इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रवासी परिवारों के आवास और रोजगार से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य प्रदेश के सभी वर्गों के लिए जीवन को आसान और बेहतर बनाना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने घोषणा की है कि गांव और दूरदराज इलाकों तक इलाज पहुंचाने के लिए मोबाइल अस्पताल गाड़ियां बढ़ाई जाएंगी, साथ ही प्रदेश में उन्नत जांच मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों को अपने ही इलाके में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed