{"_id":"6985ca3c9fdb9e2c7e070445","slug":"video-bilaspur-de-notifying-and-then-making-the-same-announcements-again-is-partisan-politics-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: डिनोटिफाइड कर फिर वही घोषणाएं करना दलगत राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: डिनोटिफाइड कर फिर वही घोषणाएं करना दलगत राजनीति
भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहतलाई राम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बरठीं में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बुधवार को बरठीं दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की, लेकिन इनमें से अधिकांश घोषणाएं पहले भी की जा चुकी हैं। राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि चाहे री-रडोह पुल का मामला हो, अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की बात हो, केवीके में सीटें बढ़ाने या उप-तहसील बनाने की घोषणा-ये सभी पहले से घोषित योजनाएं हैं। सरकार ने इन्हें डिनोटिफाई करने के बाद दोबारा घोषित किया, जो जनता के साथ छल और दलगत राजनीति का उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने नायक अतुल शर्मा के निधन पर भी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि गुरुवार को बरठीं में कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी जवान के लिए दो शब्द नहीं कहे, जो सही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।