{"_id":"6985c87febd1b142880cdaf1","slug":"video-immersion-of-ajit-pawars-ashes-at-the-ghat-of-sindh-river-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सिंध नदी के घाट पर अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सिंध नदी के घाट पर अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। वीरवार को उनकी अस्थियों को श्रीनगर के हैदरपोरा में दर्शन के लिए रखा गया था। यहां शोक सभा के बाद अस्थियों को गांदरबल ले जाया गया और शादीपोरा में सिंध नदी के घाट पर इनका विसर्जन किया गया।
हैदरपोरा में नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया था। यहां कांग्रेस नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति के तौर पर बताया गया।
शोक सभा के बाद उनकी अस्थियों को एक रोड शो के तौर पर श्रीनगर से गांदरबल तक ले जाया गया। यहां शादीपोरा में सिंध नदी के घाट पर विसर्जन किया गया। इस दौरान राज्य सचिव मोहम्मद जिया ने कहा, अजीत दादा की अंतिम रस्म, सिर्फ एक रस्म नहीं है। यह उनके विचारों, उनकी विचारधारा और उनके धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण को याद करने का क्षण है। उन्होंने हमेशा देश में एकता और भाईचारे की बात की। उनकी राजनीति धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में मजबूती से निहित थी। उन्होंने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की। यह पूरे देश के लिए शांति का संदेश है। महासचिव अहसान अली ने कहा कि अजीत दादा का जाना हमारे लिए, पार्टी के लिए और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी विरासत जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।