{"_id":"6985a8af30d58aa9570714c4","slug":"nia-raids-government-medical-college-anantnag-in-connection-with-white-collar-terror-module-srinagar-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एनआईए का अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छापा, व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एनआईए का अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छापा, व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कॉलर' आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में छापेमारी की।
NIA
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में छापा मारा। यह कार्रवाई पिछले साल नवंबर में पकड़े गए व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई।
Trending Videos
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम जीएमसी अनंतनाग पहुंची और वहां तलाशी ली। यह तलाशी उस मामले से संबंधित है जिसमें नवंबर में एक डॉक्टर के लॉकर से राइफल बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आदिल अहमद राठर उस मॉड्यूल में गिरफ्तार नौ लोगों में शामिल था जिससे फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
