सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Police Run Search Campaign, Army And Security Forces Involved

Srinagar News: श्रीनगर में विभिन्न जगहों पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Srinagar, Police Run Search Campaign, Army And Security Forces Involved
गृहमंत्री के कश्मीर दौरे से पहले श्रीनगर में एक हाउसबोट की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
- केंद्रीय गृह मंत्री के कश्मीर दौरे को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे के मद्देनजर श्रीनगर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर वीरवार को शहर के कोकर बाजार सहित कई इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने लोगों की तलाशी ली और पहचान पत्रों का वेरिफिकेशन किया। सुरक्षा अभ्यास के तहत दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन एक हाई-प्रोफाइल दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम था। लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी गई और चेकिंग प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को वेरिफिकेशन के लिए थोड़ी देर के लिए रोका गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब भी किसी वीआईपी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा करना होता है तो ऐसे ऑपरेशन नियमित सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होते हैं। स्थानीय लोगों से सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने और मौके पर दिए गए निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में श्रीनगर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय जारी रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमों ने शहर के राजबाग और उसके आसपास के इलाकों में भी बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में पुलों, सार्वजनिक पार्कों और आसपास के इलाकों सहित प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया जहां सुरक्षा कर्मियों ने पैदल चलने वालों की तलाशी ली और यात्रियों की मौके पर जांच की।
गौरतलब है कि संयुक्त टीमों ने इलाके में अपनी मौजूदगी बनाए रखी और किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed