सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.

पलभर में उजड़ गया आशियाना: बटमालू के छत्ताबल में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलिंडर फटने से दस घर जलकर राख

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Feb 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीनगर के बटमालू स्थित छत्ताबल इलाके में एलपीजी सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग में एक-दूसरे से जुड़े 10 लकड़ी के घर जलकर राख हो गए। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जबकि घटना में कई परिवार बेघर हो गए और जांच जारी है।

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
हादसे के बाद जला सामान देखता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के बटमालू के छत्ताबल क्षेत्र के बाग-ए-यास में वीरवार की सुबह भीषण आग लग गई। एक घर से फैली और तीन घरों में व वहां रखे एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से 10 घरों तक फैल गई। एक-दूसरे से जुड़े लकड़ी के घरों में आग तेजी से फैली और 10 घर पूरी तरह जल गए।

Trending Videos

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
श्रीनगर के छत्ताबल में घर जलने के बाद रोती महिला। - फोटो : बासित जरगर

आग से बेघर हुए लोग सड़कों पर जले सामान के साथ बैठे बेजार दिखाई दिए। उनका आशियाना जलने का दुख उनके बहते आंसुओं के साथ नजर आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार सुबह 6:31 बजे स्टेट फायर कंट्रोल रूम बटमालू को आग लगने की सूचना मिली। एक मिनट के अंदर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज सफाकदल से पहली दमकल भेजी गई। इलाके की भीड़भाड़ वाली स्थिति को देखते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज मुख्यालय, सैयद हमीद पोरा, महाराज गंज और बाबडेम्ब से अतिरिक्त दमकलें तुरंत मौके पर भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
हादसे के बाद जला सामान - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शुरू में 3-4 घर आग की लपटों में घिरे हुए हैं। 2-3 एलपीजी गैस सिलिंडर फटने के बाद स्थिति और खराब हो गई। इससे आग तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई जो एक-दूसरे से जुड़ी हुई थीं। कुल मिलाकर इस घटना में करीब 10 घर जलकर राख हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
श्रीनगर के छत्ताबल में घर जलने के बाद रोती महिला। - फोटो : अमर उजाला

'बिजली उपकरणों को बिना निगरानी न छोड़ें', एडीजीपी
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि बिजली के उपकरणों को बिना निगरानी के न छोड़ें।
 

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
हादसे के बाद जला सामान - फोटो : अमर उजाला

जला सामान समेटते नजर आए पीड़ित, आंखों में थे आंसू
आग से घर जलने के बाद लोग अपना जला सामान समेटते नजर आए। कोई काले पड़े बर्तन एक तरफ रख रहा था तो कोई जले हुए कपड़े और जूते उठा रहा था। जले घर के बाहर सामान के साथ बैठी महिलाओं की आंखाें में आंसू थे। उनका कहना था कि जिस आशियाने को जिंदगीभर चुन-चुन कर बनाया वह कुछ लम्हों में तबाह हो गया।

A massive fire broke out in Bagh-e-Yas in the Chattabal area of Batmalu in the city on Thursday morning.
शेख मोहल्ला के घर में लगी आग बुझाने के बाद इमारत। - फोटो : अग्निशमन विभाग

शेख मोहल्ला में घर में लगी आग
मखदूम साहिब स्थित शेख मोहल्ला में वीरवार को एक घर में आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के के अनुसार माैके पर दो दमकल  गाड़ियां भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed