फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Jharkhand Bandh Live: भाजपा का झारखंड बंद आज, रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tue, 11 Aug 2026 09:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 11 Aug 2026 09:56 AM IST
खास बातें

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर आज झारखंड बंद है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची में संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Bandh Today Live BJP Protest Over Lathi Charge on Students Security Tightened Across Ranchi
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:13 AM, 11-Aug-2026

JPSC-JSSC उम्मीदवारों के प्रदर्शन के विरोध में BJP का बंद, टायर जलाकर प्रदर्शन

JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बंद का असर राजधानी रांची में भी दिखाई दे रहा है। रांची के हरमू चौक का वीडियो सामने आया है। वहीं, न्यूक्लियस मॉल के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा है।

10:03 AM, 11-Aug-2026

Jharkhand Bandh Today Live Updates News in Hindi: अशोक बड़ाईक बोले- ‘छात्र कोई उग्रवादी नहीं थे’

बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठीचार्ज करने की जरूरत क्या थी। अशोक बड़ाईक ने कहा कि लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, “वे कोई उग्रवादी नहीं थे कि पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।”

बीजेपी नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और उसे छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पेपर लीक और नौकरियां बेचने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और हर जगह अव्यवस्था का माहौल है।
विज्ञापन
10:00 AM, 11-Aug-2026

Jharkhand Bandh Today Live Updates News in Hindi: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बंद



बीजेपी नेताओं का कहना है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बंद बुलाया गया है। पार्टी का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए।
 
09:51 AM, 11-Aug-2026

Jharkhand Bandh Live: भाजपा का झारखंड बंद आज, रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आज यानी मंगलवार को आहूत झारखंड बंद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed