{"_id":"6a7aa795c9a486fc7602f734","slug":"bhopal-decomposed-body-found-stuffed-in-sack-near-bhel-gate-police-suspect-murder-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में सनसनी: भेल गेट के पास बोरी में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में सनसनी: भेल गेट के पास बोरी में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Tue, 11 Aug 2026 10:09 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:09 AM IST
सार
भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में भेल गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी के अंदर युवक का शव मिला। शव करीब चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर भेल के गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
झाड़ियों में बोरे में पड़ा मिला शव
पुलिस के अनुसार, भेल गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची गोविंदपुरा पुलिस ने बोरी खुलवाकर जांच की तो उसके अंदर युवक का शव मिला। शव की हालत देखकर पुलिस ने उसके कई दिन पुराना होने का अनुमान लगाया है। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर आई चोटों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी।
पहचान के लिए गुमशुदगी के मामलों की जांच
मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए भोपाल और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा फोटो और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर भी मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: शादी का वादा, दुष्कर्म और फिर हनीट्रैप की धमकी; हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। भेल गेट और आसपास के प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव वहां कब और किसने लाकर फेंका। पुलिस मामले की हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।