सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: बैंक, रेलवे समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। 
 

Sarkari Jobs naukri Result 2022 Live SSC MTS Result Check Latest Naukri Updates in Hindi on 04 october
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:18 PM, 04-Oct-2022

Sarkari Naukri: यूपीएससी ने जारी किया जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम    

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 
04:16 PM, 04-Oct-2022

Govt Job 2022: कब होगी परीक्षा?

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर, 01 और 02 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ ही दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
02:42 PM, 04-Oct-2022

Sarkari Naukri: आवेदन की आखिरी तारीख आज

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 04 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर लें। आवेदन आज शाम 05 बजे समाप्त हो जाएंगे।
02:21 PM, 04-Oct-2022

BHEL recruitment 2022: भेल में इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड/BHEL की ओर से इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती 150 पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।

 
01:05 PM, 04-Oct-2022

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
12:34 PM, 04-Oct-2022

Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन

बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 04-Oct-2022

Govt Job 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती

बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 76 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 50 पद डेटा एंट्री ऑपरेटर और 26 पद सॉफ्टवेयर प्रोगामर के लिए है। 
 
11:47 AM, 04-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022: बॉम्बे हाई कोर्ट में भर्ती

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
11:19 AM, 04-Oct-2022

Central Bank Bharti 17 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है। आवेदकों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना के बारे में पूरी जानकारी पता कर लेनी चाहिए। हमने यहां इस खबर में भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों का उल्लेख किया है और आपको भर्ती संबंधी सभी आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।  
10:43 AM, 04-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live: बैंक, रेलवे समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Sarkari Naukri Result Live: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के 110 रिक्त पदों को भरा जाना है।






 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed