सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में रसगुल्ला, तिलकुट की चर्चा क्यों होने लगी? मंत्री का जवाब सुन सब हंस पड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 15वां दिन है। बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विपक्ष आज भी प्रदर्शन कर रहा है। पटना में दो भाइयों के हत्या का मामला विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने उठाया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।  

Bihar Vidhan Sabha Live Updates Mahagathbandhan protest Budget Session RJD BJP JDU NDA Nitish Kumar Bihar News
बिहार विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:16 PM, 23-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने मंत्री से क्या कहा?

बिहार विधानसभा में बाढ़ की लाई मिठाई को जीआई टैग दिलाने के मुद्दे को विधायक सियाराम सिंह ने उठाया। इस पर जवाब देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आवेदन किया गया है। चेन्नई भेजी गई है। सरकार प्रयासरत है कि जल्द से जल्द बाढ़ की लाई मिठाई को जीआई टैग मिल जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गया के तिलकुल को भी जीआई टैग दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है। मामला दिखवा लें। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मंत्री दिलीप जायसवाल से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप बढ़ैया का रसगुल्ला तो खाते हैं लेकिन उसे जीआई टैग नहीं दिलवा रहे हैं। हंसते हुए दिलीप जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि विजय बाबू ने आज तक रसगुल्ला नहीं खिलाया है। लेकिन, फिर भी मैं जीआई टैग के लिए इसे देख रहा हूं। उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि आपके इलाके की जो भी चीजें जीआई टैग के लिए उपयुक्त लगे, उसके लिए आवेदन कर दें।  
11:11 AM, 23-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: शराबबंदी के बयान पर क्या बोले रालोमो विधायक

विधानसभा में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर दिए गए बयान पर घिरे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। हमलोगों ने इस मामले पर जनहित में समीक्षा की बात उठाई थी। इतनी ही बात थी। 
11:01 AM, 23-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार से पूछा सवाल

प्रश्नकाल में पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक ने सरकार से सवाल पूछा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार के छात्र अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ते हैं, उनके खाते में सरकार ससमय डीबीटी के जरिए पैसा ट्रांसफर करनी है या नहीं? इस पर वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि मैंने पहले ही सारी बातें स्पष्ट कर दी है। सरकार ससमय पैसा भेजने का काम कर रही है। 
10:35 AM, 23-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में रसगुल्ला, तिलकुट की चर्चा क्यों होने लगी? मंत्री का जवाब सुन सब हंस पड़े

बिहार विधानसभा में आज बिहार विनियोग विधेयक 2026 पेश होगा। दोपहर दो बजे के बाद वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव इसे सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं विधान परिषद् में आज विपक्ष अपराधों की सूची सदन को देगा। गृह विभाग के बजट पर परिषद् में चर्चा होगी। इधर, विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल के विधायकों ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला। पटना में डबल मर्डर के मुद्दे पर राजद ने सरकार से जवाब मांगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed