सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles prohibited from entering Barsana starting 5 pm today

Mathura: होली पर बरसाना आने वाले श्रद्धालु पढ़ लें ये खबर, वाहनों की एंट्री पर रोक; यहां बनाई गई पार्किंग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बरसाना आ रहे हैं, तो ध्यान दें। यहां 23 फरवरी को शाम पांच बजे से वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने पूरी  तैयारी कर ली है। 

Vehicles prohibited from entering Barsana starting 5 pm today
बरसाना में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राधा रानी की नगरी बरसाने में आज शाम (23 फरवरी) पांच बजे से सीमाएं वाहनों के लिए बंद हो जाएंगी। नगर की देहरी पर बैरिकेडिंग सख्त हो जाएगी और बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान कोई भी वाहन कस्बे में प्रवेश नहीं करेगा।
Trending Videos


प्रशासन ने चार प्रमुख मार्गों पर सख्त व्यवस्था लागू की है। दिल्ली और हरियाणा की ओर से आने वाले वाहन नंदगांव रोड पर ही रोक दिए जाएंगे। मथुरा और गोवर्धन की ओर से आने वालों को गोवर्धन रोड पर बने अस्थायी पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा। राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन कामा रोड पर नगर सीमा से पहले ही थाम दिए जाएंगे। छाता और आसपास के क्षेत्रों से आने वाला यातायात छाता रोड पर ही नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नगर सीमा के बाहर 58 अस्थायी पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैदान समतल किए गए हैं। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है। पुलिस बल तैनात रहेगा। हर स्थल पर निगरानी की व्यवस्था रहेगी। शाम 5 बजे के बाद आने वाले सभी वाहनों को सीधे पार्किंग स्थलों की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed