सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Misconduct Behind Colors: Strict Police Warning in Barsana Direct Jail for Harassment During Holi

Holi 2026: बरसाना में होली को लेकर पुलिस की गाइडलाइन, रंग की आड़ में हुड़दंग नहीं करें; सीधे भेजे जाएंगे जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बरसाना में होली की हुड़दंग पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसे लेकर सार्वजनिक सूचना के बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। 

No Misconduct Behind Colors: Strict Police Warning in Barsana Direct Jail for Harassment During Holi
बरसाना होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रंगोत्सव से पहले बरसाना में पुलिस ने सख्ती का बिगुल फूंक दिया है। सार्वजनिक सूचना के बड़े बोर्ड के जरिए साफ कर दिया गया है कि होली की आड़ में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, जबरन रंग या अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वाला सीधे जेल जाएगा।
Trending Videos


उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतीक चिन्ह के साथ लगाए गए इस बोर्ड में साफ लिखा है कि महिलाओं से छेड़छाड़ अपराध है। बिना सहमति और बिना अनुमति रंग लगाना दंडनीय अपराध है। अभद्र टिप्पणी और बदसलूकी पर भी सीधी कार्रवाई होगी। चेतावनी के शब्द सख्त हैं और संकेत साफ कि इस बार हुड़दंग की सीमा पुलिस तय करेगी। लठामार होली के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा का घेरा मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों, प्रमुख चौराहों और मंदिर मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत को मौके पर ही रोका जा सके।नारी सम्मान को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई होगी। शिकायत और सूचना के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि बरसाना की होली आस्था और परंपरा का प्रतीक है। किसी को भी इसकी आड़ में कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जो भी व्यक्ति अभद्रता या जबरन रंग लगाने जैसी हरकत करेगा, उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली मर्यादा और सम्मान के साथ मनाएं, ताकि बरसाना की छवि पूरे देश में और मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed