{"_id":"699b590b453ce7935d07e235","slug":"vrindavan-has-made-elaborate-arrangements-for-holi-dividing-the-city-into-four-zones-and-eight-sectors-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101727-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: जानें कब है रंगभरनी एकादशी? बांकेबिहारी आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, वृंदावन में बदली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: जानें कब है रंगभरनी एकादशी? बांकेबिहारी आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, वृंदावन में बदली व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नगर को 4 जोन और 8 सेक्टर में बांटकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 24 फरवरी की रात से बाहरी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी
ब्रज की होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन में 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर होने वाली होली की तैयारियों के जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर को 4 जोन एवं आठ सेक्टर में बांटा गया है। परिक्रमा मार्ग सहित नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, वाच टावर, कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं के साथ ही हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। नगर में रंग के सिलिंडर, नकली गुलाल और रंग बेचने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। होली से दो दिन पहले 24 फरवरी की रात से नगर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
Trending Videos
श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित में नगर के मंदिरों एवं परिक्रमा मार्ग में रंगभरनी एकादशी पर मनाई जाने वाली होली की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने लक्ष्मण शहीद स्मारक के सभागार में पुलिस, नगर निगम, विद्युत निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अधीनस्थों को होली के दो दिन पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा के साथ ही महिलाओं से किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर को चार जोन एवं आठ सेक्टर में बांटा गया है। जोन स्तर पर एएसपी रेंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसी तरह बिजली, स्वास्थ्य विभाग के भी जोन स्तर पर अधिकारी तैनात करेंगे। उन्होंने नगर निगम को सफाई एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को परिक्रमा मार्ग और नगर के प्रमुख मार्गाें पर में हो रहे गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं। पांच कोसीय परिक्रमा मार्ग में सात एंबुलेंस एवं सात ही स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास भी एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को मंदिरों के आसपास सेंपलिंग के निर्देश दिए।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख तिराहे चौराहों पर वाच वाटर स्थापित किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त किया जा रह है। इन्हें परशुराम पार्क एवं कोतवाली में बने कंट्रोल रूप से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम से अधिकारी नगर की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परिक्रमा मार्ग में दस गुंडा दमन दल तैनात होंगे जो हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे।
क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिलेगी जानकारी
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि नगर के सभी होटलों को एडवाइजरी जारी की जाएगी। इसमें उन्हें क्यूआर कोड वाले पंपलेट दिए जाएंगे ताकि श्रद्धालु को नगर के मंदिरों के खुलने और बंद होने के समय, पार्किंग, उनके समीप के बाथरूम, अस्पताल, निकटतम पुलिस सेवा की जानकारी हो सकेगी। क्यूआर कोड के पंपलेट होटल, पार्किंग और मंदिरों के आसपास लगाए जाएंगे। श्रद्धालु उन्हें स्कैन करते ही जानकारी जुटा सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि रंग के सिलिंडर एवं नकली गुलाल बेचता कोई मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

24 की रात से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक
नगर में 27 को रंगभरनी एकादशी से होली की शुरुआत हो जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंग, गुलाल एवं फूलों की होली खेली जाएगी। इस दौरान नगर में यातायात व्यवस्था रहे इसके लिए 24 की रात से ही बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी जो कि पांच मार्च तक रहेगी। नगर के प्रवेश मार्ग पर वाहनों को रोक स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु ई रिक्शा से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। नगर में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा निर्धारित रूटों पर चलेंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र एवं परिक्रमा मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा।