PM Modi Ajmer Visit : 'कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस', पीएम मोदी
PM Modi in Ajmer : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति को मजबूत बनाने की दिशा में ये सशक्त कदम है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार का बदला देश को बदनाम करके ले रही है। अब कांग्रेस INC नहीं है। वो मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।
लाइव अपडेट
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू
अजमेर से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने पर पीएम मोदी ने कहा कि ये अभियान महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया है। ये देश की नारी शक्ति को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तब घर बिखर सा जाता है। मां स्वस्थ्य रहती है तो पूरा परिवार हर संकट का सामाना करने के लिए मजबूत रहता है। महिलाएं बीमार ना पड़े इसके लिए ये अभियान शुरू किया जा रहा है।
कांग्रेस के नेताओं ने दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक देश की सेना ने अपनी वीरता का लोहा मनवाया है लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि जो भी देशवासियों का भला करने वाला है कांग्रेस उसका विरोध करती है। इस वजह से देशवासी कांग्रेस को सबक सिखा रहे हैं। वो हर जगह हारती नजर आ रही है।
विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र काम-पीएम मोदी
राजस्थान की धूप अब बचत का साधन बन रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजस्थान के लोगों को फायदा हो रहा है। इस योजना में राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। योजना के तहत अपने घर के लिए बिजली बनाई भी जा सकती है और बची हुई बिजली ग्रिड में डालकर बेची भी जा सकती है। सरकार इसके लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र काम किया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी बोले- राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान में केवल पेपरलीक होते थे
पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।
पीएम मोदी बोले- इस्राइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में राजस्थान के वीरों की भूमिका रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कल ही इस्राइल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इस्राइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इस्राइल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इस्राइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला।
21800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए
आज के कार्यक्रम में 21 हजार 800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए। इनमें से दो युवाओं अंकिता मीणा और मुकेश प्रजापत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइनिंग लेटर दिया। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। मुकेश का चयन जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। मुकेश अजमेर के रुपनगढ़ के रहने वाले हैं।
सीएम बोले- पीएम जब भी राजस्थान आए, सौगात दी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद की ओर से सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित करना 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री आपका राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान आए, आपने विशेष सौगात दिया। पिछली बार आप राजस्थान आए थे तो आपने बांसवाड़ा में माही बजाज सागर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सौगात दी थी।
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्रामस्थली पर उन्होंने 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi launches the nationwide Human Papillomavirus (HPV) Vaccination Programme for girls aged 14 years
— ANI (@ANI) February 28, 2026
The programme will target approximately 1.15 crore girls aged 14 years every year across all States and Union Territories. The… pic.twitter.com/bepCZ6Cj5h
सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी का किया स्वागत
सीएम सहित तमाम मंत्री मंच पर मौजूद
मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, शिक्षा-पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, बाबूलाल खराड़ी, कन्हैलाल चौधरी, सुरेश रावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेता मौजूद हैं।
PM का प्लेन किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से प्रधानमंत्री सभा स्थल पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड मौजूद है। साथ ही, हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है