सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Entire Uttar Pradesh including Mathura, Varanasi, Ayodhya is colored in the colors of Holi

यूपी में होली की धूम: मथुरा, काशी और अयोध्यावासी रंगों से सराबोर; सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में खेली होली

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/मथुरा। Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही है। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों के साथ होली मनाई।

Entire Uttar Pradesh including Mathura, Varanasi, Ayodhya is colored in the colors of Holi
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में खेली होली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं।

Trending Videos

उधर, फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है। आज बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रंग, रस और राग का उल्लास छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु बाबा के साथ होली खेल रहे हैं और उन्हें भजन और होली गीत सुना रहे। होली पर बुधवार को देवाधिदेव की नगरी अपने अंदाज में है।सुबह ही लोग मैदागिन से ढोल मजीरा बजाते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और अबीर-गुलाल खेलने के साथ बाबा को भजन और होली गीत सुना रहे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में टेसू यानी पलाश के फूलों के बने रंगों से होली खेली गई। काशी की होली पर होली बरात निकालने की भी परंपरा है। घोड़े पर अड़भंगी स्वरूपों में बाबा दिखेंगे। खासकर युवाओं की टोलियां बरात के साथ भांग व ठंडई छान व अबीर गुलाल से सराबोर होंगे। 

शाहजहांपुर में आज निकलेगी छोटे-बड़े लाट साहब की सवारी
शाहजहांपुर में रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकला। होली के लिए लाट साहब की खातिरदारी पूरे दिन जारी रही। बुधवार सुबह नौ बजे बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ हुआ। लाट साहब पैदल ही कूंचालाला से लाए गए।चौकसीनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार कराया जाएगा। 

गत वर्षों की तरह भैंसागाड़ी अर्द्धसैनिक बल के घेरे में रही। इस बीच लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पल और झाड़ू से किया गया। रंग-गुलाल की फुहारों के बीच लाट साहब की सवारी चौक कोतवाली में पहुंचेगी। जहां परंपरागत तरीके से उन्हें सलामी के साथ नजराना दिया गजाएगा।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों के साथ खेली होली
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों के साथ होली मनाई। सीएम योगी ने कहा, मैं सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे पूर्वजों ने वर्षों पुरानी इस विरासत को संजोते हुए हमें सौंपा है। वर्तमान पीढ़ी उसी ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ा रही है। पूरा राज्य इस पवित्र त्योहार से जुड़ा हुआ है। यदि कहीं कोई मतभेद हैं, तो उन्हें सुलझाने और एक सामंजस्यपूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और पूरा देश आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, हम एक नया भारत देख सकते हैं, एक ऐसा भारत जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed