सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths pointed a gun at the husband of a BJP MLA on Holi in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में तिलहर की भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने तमंचा तान दिया। घटना उस वक्त हुई जब राम सिंह होली पर आखत डालने पहुंचे थे। उनके साथ आए लोगों ने उन्हें बचाया। 

Two youths pointed a gun at the husband of a BJP MLA on Holi in Shahjahanpur
घटना की जानकारी देते राम सिंह कुशवाहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है। बताया कि भागते समय आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए।

Trending Videos


विधायक सलोना कुशवाहा ने बताया कि उनके पति सुबह अपने समर्थकों के साथ होली पर आखत डालने जा रहे थे। तभी चौराहे पर दो युवक आए और उनके पति पर तमंचा तान दिया। डॉ. राम सिंह के साथ चल रहे लोगों ने आरोपी का तमंचा पकड़ लिया। इस बीच आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। लेकिन दोनों किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने आरोपों को नकारा 
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। इस मामले में निगोही थाने के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर में ड्यूटी पर हैं। उन्हें ज्यादा मामले की जानकारी नहीं है। उधर, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि हमारे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं। हम परिवार के साथ होली मनाने गए थे। हमें तो कोई जानकारी भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed