{"_id":"69a9c39d35ac58dfe404f7f8","slug":"goddess-lakshmi-showers-blessings-on-markets-on-holi-estimated-turnover-of-rs-70-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167128-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर बाजारों पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा...70 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर बाजारों पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा...70 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में नमकीन की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली का त्योहार उल्लास-उमंग और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो गया। होली पर बाजारों पर खूब मां लक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। लोगों ने रंग-गुलाल, पिचकारी, खाद्य सामग्री समेत कपड़ों पर खूब खर्च किया। व्यापारियों के अनुसार, करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
होली से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक, मंडी, गुदड़ी बाजार, जलालनगर बजरिया समेत सभी बाजारों में खूब खरीदारी का दौर चला। सबसे पहले जहां कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही। होली नजदीक आते-आते रंग-गुलाल, पिचकारी और खाद्य सामग्री पर लोगों ने दिल खोलकर रुपये खर्च किए। ग्राहकों के उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। होलिका दहन से पहले तक बाजार गुलजार रहे।
त्योहार पर घर आने वाले लोगों के आदर सत्कार के लिए गुझिया और मिठाई की खूब बिक्री हुई। जिले में मिठाई व नमकीन की करीब छह सौ दुकानें हैं। कारोबारी संजीव राठौर के अनुसार, जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है।
इसी तरह रंग-गुलाल और पिचकारी की खूब खरीदारी हुई। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अपनी पसंद की पिचकारी खरीदकर होली का त्योहार की उमंग को बढ़ा दिया। व्यापारी वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि होली पर पिचकारी और रंग-गुलाल के 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
होली पर कपड़े का कारोबार भी खूब चमका। लोगों ने होली खेलने के लिए जहां कुर्ता पायजामा खरीदा। वहीं बेहतर सूट को पसंद किया। इसी तरह महिलाओं ने साड़ी, सूट, लहंगा आदि की खरीदारी की। इसका बाजार भी काफी गुलजार रहा। व्यापारी आशु कपूर ने बताया कि जिले में कपड़े का करीब 20 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है। इसके अलावा फल, ड्राई फ्रूट समेत अन्य सामग्री पर भी 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
Trending Videos