{"_id":"69a9c46aed1c3015ca0ff85a","slug":"film-actor-casts-letters-in-holika-dances-with-villagers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167132-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता ने होलिका में डाले आखत, ग्रामीणों के साथ लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता ने होलिका में डाले आखत, ग्रामीणों के साथ लगाए ठुमके
विज्ञापन
अपने गांव में होली खेलते अभिनेता राजपाल यादव। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के मौके पर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के बीच अपने पैतृक गांव बंडा के कुंडरा में पहुंचे। उन्होंने होलिका दहन के बाद आखत डालने के साथ ही ग्रामीणों के साथ होली खेली। इस बीच डीजे पर गांव वालों के साथ नृत्य भी किया।
बुधवार को तड़के ही अभिनेता अपने गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में होलिका में आखत डाले। इसके बाद अपने आवास पर आने वालों से मुलाकात की। शहर समेत आसपास के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। लोगों के गुलाल लगाकर अभिनेता ने उन्हें बधाई दी। होली गीतों पर नृत्य किया। उन्होंने गांव के लोगों के साथ भी डांस किया, साथ ही लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाएं।
--
होली के रंग में सराबोर पूर्व विधायक भी थिरके
सपा के वरिष्ठ नेता व तिलहर विधान सभा से पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी होली के मौके पर समर्थकों के साथ थिरकते हुए नजर आए। लोगों ने रोशन लाल को रंगों से सराबोर कर दिया। इसके बाद वह गीतों पर खूब थिरके।
Trending Videos