सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Capacity of substations will be increased, overloading will be eliminated

Shahjahanpur News: उपकेंद्रों की बढ़ाई जाएगी क्षमता, ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Capacity of substations will be increased, overloading will be eliminated
शाहजहांपुर में वर्कशॉप में​ गर्मी के लिए तैयार रखे ट्रांसफॉर्मर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के बाद तापमान बढ़ने के साथ उपकेंद्र ओवरलोड होने लगे हैं। गर्मी में बिजली संकट को दूर करने के लिए बिजली निगम ने तैयारियाें का खाका खींच लिया है। शहर के दो उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि कर करीब 30 हजार लोगों को राहत दी जाएगी। इसी तरह कलान और मदनापुर में दो नए उपकेंद्र बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
Trending Videos

शहर के गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र पर 15-15 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। उसके बावजूद दोनाें जगहों पर ओवरलोडिंग की समस्या रहती है। यहां पर लोकल फॉल्ट के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। निगम ने दोनों उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगवाकर लोड को संयमित करने की योजना बनाई है। नए ट्रांसफॉर्मर लगने से उपकेंद्र पर 20-20 एमवीए का लोड होने से बिजली की आवाजाही कम होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, बहादुरगंज उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि होने से हथौड़ा उपकेंद्र के बिजलीपुरा और अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के मालखाना मोड़ के एरिये को यहीं से जोड़ देंगे। इसके जरिये दोनों उपकेंद्रों का लोड थोड़ा कम किया जाएगा। बहादुरगंज उपकेंद्र पर नए फीडर विकासभवन को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इससे करीब 30 हजार कनेक्शनधारकों को राहत मिल सकेगी। अफसरों के अनुसार, बहादुरगंज उपकेंद्र का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जबकि गोविंदगंज वाला भी स्वीकृत होने के अंतिम चरण में है।
--
मदनापुर और कलान में बनेगा उपकेंद्र, मिलेगी राहत
ओवरलोडिंग से जूझने वाले मदनापुर और कलान उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिल जाएगी। कलान में उपकेंद्र पर दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। उसके बावजूद गर्मी में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। यहां पुराने उपकेंद्र के पास ही दस एमवीए का नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से लाइन भी डाली जाएगी। इससे कस्बे व आसपास के गांवों को राहत मिलेगी। उपकेंद्र पर पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
इसी तरह मदनापुर कस्बे में भी दस एमवीए का उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। पूर्व से यहां पर बने उपकेंद्र पर लोड ज्यादा होने से फॉल्ट बने रहते हैं। नया बिजलीघर बनने से लोगों को लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। एक्सईएन जलालाबाद मुदित सोनकर ने बताया कि दो उपकेंद्रों पर बिजनेस प्लान के तहत निर्माण होगा। इसके बनने से क्षेत्र के लोगाें को बिजली संकट से निजात मिलेगी।
--
गर्मी के मद्देनजर तैयारी शुरू, 297 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए
गर्मी के आते ही बिजली निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। गर्मी में खपत बढ़ने से ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या को देखते हुए रिजर्व में ट्रांसफॉर्मर सही किए गए हैं। पुवायां रोड स्थित वर्कशॉप में 297 ट्रांसफॉर्मर सही कराए गए हैं। इसमें दस केवीए से लेकर 630 केवीए तक के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। कहीं पर ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या आने पर बदलकर दूसरा दिया जाएगा।
--
शहर के दो उपकेंद्रों में क्षमतावृद्धि होना है। इस कार्य से वोल्टेज की समस्या खत्म जाएगी। लोगों को बिजली संकट से निजात मिल जाएगा। गर्मी में बिजली को लेकर आने वाली दुश्वारियां भी खत्म होंगी।
-आरपी सिंह, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed