{"_id":"69a9c3ea279e38eaa60951bb","slug":"crowds-of-people-returning-after-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167127-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली के बाद वापसी करने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली के बाद वापसी करने वालों की भीड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली संपन्न होने के बाद लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। वापसी के चलते ट्रेनों में सीटें खाली नहीं रह गईं। अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल व वेटिंग चल रही है।
शाहजहांपुर से लखनऊ जाने के लिए 14206 अवध असम एक्सप्रेस में किसी भी रिजर्व बोगी में सीट खाली नहीं है। सात मार्च को स्लीपर में 23 वेटिंग है। जबकि अन्य बोगियों में रिग्रेट है। आठ व नौ मार्च की भी यही स्थिति है। इसी तरह पदमावत एक्सप्रेस में छह से नौ मार्च तक सीटें खाली नहीं हैं। पदमावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं मिल रही हैं।
इसी तरह शाहजहांपुर से नई दिल्ली के लिए पदमावत एक्सप्रेस में छह मार्च को किसी बोगी में सीट खाली नहीं है। लखनऊ मेल व सत्याग्रह एक्सप्रेस की भी यही स्थिति है।
बृहस्पतिवार से ही ट्रेनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। ट्रेनों के जनरल कोच के भरे होने के चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। भीड़ के चलते बोगी में प्रवेश करना तक मुश्किल हुआ। इसके चलते लोग परेशान रहे। रेल अफसराें के अनुसार, आने वाले समय में ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी, जिससे लोगों को दुश्वारी आएगी।
--
नौ तक चलती रहेंगी लंबे रूट पर 50 बसें
परिवहन निगम की 50 बसें नौ मार्च तक लंबे रूट पर चलती रहेंगी। होली के चलते बुधवार को दोपहर तक संचालन ठप रहा। उसके बाद सवारियों की संख्या ज्यादा नहीं होने के चलते अधिकतर बसें खड़ी रहीं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोगाें के पहुंचने के चलते संचालन शुरू हो गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि लांग रूट पर 50 बसों का संचालन होता रहेगा। लोकल मार्ग पर भी पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं।
Trending Videos