सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A shower of colours and shoes welcomed the Governor.

Shahjahanpur News: रंगाें की बौछार, जूते-चप्पलों से लाट साहब का स्वागत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A shower of colours and shoes welcomed the Governor.
चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर उड़ते गुलाल और रंगों की बौछार के बीच छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लाट साहब का जूते-चप्पल और झाड़ू से स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए। सुबह 10:20 बजे शुरू हुए जुलूस ने करीब 8 किलोमीटर लंबे रूट को दिन में करीब 1:25 बजे पूरा किया। इस तरह जुलूस पूरा होने में करीब 3:05 घंटे लगे।
Trending Videos


सुबह करीब 10:20 बजे से लाट साहब पैदल कूंचा लाला से निकाले गए। वहां से फूलमती मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार हुए। लाट साहब की भैंसागाड़ी को अर्द्धसैनिक बल ने रस्सी से कवर कर बढ़ाया। जुलूस चौक कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उनका सलामी व उपहार देकर स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस चौक, किला, केरुगंज, छाया कुआं, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचा। मंदिर में लाट साहब ने शीश झुकाया। लाट साहब के माथे पर तिलक लगाया गया। उसने जय श्रीराम का जयघोष भी लगाया।
इसके बाद शहीद पार्क के सामने से एसपी कॉलेज होते हुए जुलूस पंखी चौराहा से सदर बाजार, घंटाघर, चौक कोतवाली के गेट से होते हुए सेठ कालीचरन मार्ग से बंगला सरोदी में समाप्त हुआ। लाट साहब का रास्ते में कई जगह पर रंग-गुलाल और जूते-चप्पलों से तो हुलियारों का कई स्थानों पर फूलों की वर्षाकर स्वागत किया गया।

--

हुड़दंगियों को लाठी फटकार कर शांत किया

बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास हुड़दंगियों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। उनके हुड़दंग को देखकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने लाठी फटकार कर माहौल को शांत किया।
--

मंडलायुक्त व आईजी रेंज भी पहुंचे

लाट साहब के जुलूस के चलते मंडलायुक्त व आईजी रेंज भी पहुंचे। उन्होंने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इससे पहले एसपी राजेश द्विवेदी ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जुलूस के दौरान कंट्रोल रूम से डीएम-एसपी निगाह बनाए रहे।
--
छोटे लाट साहब के जुलूस में रही कड़ी सुरक्षा
भावलखेड़ा। छोटे लाट साहब का जुलूस पुलिस बल और आरएएफ कंपनी की निगरानी में निकाला गया। एहतियात के तौर पर धर्मस्थलों को तिरपाल से ढका गया था। वहीं संवेदनशील स्थानों पर बल्लियां लगाकर रास्ते को बंद किया गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लाट साहब का जुलूस मोहल्ला सराय काइयां से शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के पीछे चल रहे थे। इस बार पुलिस ने ट्राॅली के चारों ओर रस्सी से घेरा बना रखा था। जुलूस सराय काइयां से शुरू होकर पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तू लाल चौराहा, गढ़ी गाड़ीपुरा होते हुए आरसी मिशन थाने में आकर समाप्त हो गया। जलालनगर बजरिया से निकलने वाला लाट साहब के जुलूस में हुरियाराें ने खूब नृत्य किया। रोजा के बरमौला अर्जुनपुर में भी लाट साहब को ठेली पर बैठाकर निकाला गया। लोगों ने उन्हें नजराना भी दिया। संवाद
--
इंस्पेक्टर का पैर कुचला

भावलखेड़ा। छोटे लाट साहब के जुलूस के दौरान लाट साहब की ट्रैक्टर-ट्रॉली से आरसी मिशन थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का पैर कुचल गया। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जगह से पैर टूटने की पुष्टि हुई।
होली वाले दिन निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस में इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ट्राॅली के साथ-साथ चल रहे थे। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के पास कुछ लोग ट्राॅली के आगे आ गए। इसके चलते जुलूस रुक गया। यह देख इंस्पेक्टर ने उन्हें वहां से हटवा दिया। जैसे ही लोग हटे। एकाएक ट्रैक्टर चलने से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का पैर पहिये के नीचे आने से कुचल गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पैर दो जगह से टूटे होने की पुष्टि हुई है। संवाद
--
पिंजरे में बैठाकर निकाले गए लाट साहब
कांट। होलिका दहन के बाद मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लाट साहब काे भैंसागाड़ी पर बंधे पिंजरे में बैठाकर निकाला गया। जुलूस कई मार्गों से होते हुए अपने तयशुदा स्थान पर समाप्त हुआ। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने कोतवाली परिसर में लाट साहब का मिठाई खिलाकर आदर सत्कार किया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने होली खेली और बधाई दी। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। लालू पंडित, पंडित योगेश शर्मा, गोविंद पांडे, रजनीश कश्यप, बिरजू मिश्रा, अजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बड़ागांव में खच्चर पर बैठकर निकले लाट साहब

पुवायां। गांव बड़ागांव में खच्चर पर बैठाकर बैंडबाजों के साथ लाट साहब का जुलूस निकाला गया। महिलाओं ने छतों से लाट साहब और साथ में चल रहे लोगों पर बाल्टियों से रंग फेंका। जुलूस पूरे गांव में घूमकर मजीदापुर रोड ठाकुरद्वारा में पहुंच कर समापन हुआ। सीओ प्रवीण मलिक, बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय, पुवायां इंस्पेक्टर रवि करन सिंह भी मौजूद रहे। बड़ागांव चौकी प्रभारी साक्षी त्यागी ने लाट साहब को सलामी दी। उधर गांव नाहिल में बृहस्पतिवार को रंग खेला गया। नाहिल में एक दिन बाद रंग खेले जाने की परंपरा है।
--
घोड़े पर निकले लाट साहब
मिर्जापुर। हुरियारों के साथ लाट साहब का जुलूस निकाला गया। घोड़े पर सवार होकर लाट साहब निकले। व्यापारियों ने दुकान के सामने लाट साहब का रंगों की बौछार से स्वागत किया। थाने में लाट साहब को सलामी दी गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

चौक क्षेत्र में लाट साहब के जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed