{"_id":"69a7e6923a8d5639ec088f6d","slug":"aagjani-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4015551-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: देर रात वकील के घर में किसी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: देर रात वकील के घर में किसी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 01:47 PM IST
Link Copied
गौरेला नगर के मंगली बाजार क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात व्यक्ति ने एक वकील के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के मंगली बाजार निवासी वकील आशुतोष मिश्रा के घर पर हुआ, जहां पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर दरवाजे में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख घर के भीतर मौजूद लोगों को घटना की भनक लगी। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और सभी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सामूहिक प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि यदि आग दरवाजे से अंदर कमरे तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने की पूरी घटना कैद हो गई है।
पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश और भय का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।