{"_id":"69a11f4f111de08fad04d945","slug":"gyapan-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3997434-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: मरवाही जनपद पंचायत के इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: मरवाही जनपद पंचायत के इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:49 AM IST
Link Copied
जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ इंजीनियर अंकित जैन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मरवाही सरपंच संघ ने जिला पंचायत पहुंचकर सीईओ मुकेश रावटे को ज्ञापन सौंपा। संघ ने इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में सरपंच संघ ने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ इंजीनियर द्वारा ग्राम पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों के सत्यापन एवं मूल्यांकन के एवज में कथित रूप से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। सरपंचों का कहना है कि पंचायतों को पहले से ही सीमित बजट में विकास कार्य संचालित करने पड़ते हैं, ऐसे में इस प्रकार की कथित वसूली से योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि कोई जनप्रतिनिधि कमीशन देने से इनकार करता है, तो उसके निर्माण कार्यों का सत्यापन लंबित रखा जाता है, जिससे भुगतान प्रक्रिया अटक जाती है। परिणामस्वरूप पंचायतों में चल रहे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति बन रही है।
सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और जिला स्तर पर विरोध दर्ज कराने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।