{"_id":"699821605075b823be0fa5fb","slug":"senke-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3972089-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम : दुनिया का सबसे छोटा सांप, अंदरौटा सांप में नहीं होता जहर, इंसानों को नहीं पहुंचाता नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम : दुनिया का सबसे छोटा सांप, अंदरौटा सांप में नहीं होता जहर, इंसानों को नहीं पहुंचाता नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 02:47 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुनिया का सबसे छोटा साँप कहे जाने वाले ब्लाइंड स्नेक “अंदरौटा साँप” को लेकर लोगों में अक्सर जिज्ञासा बनी रहती है। आकार में बेहद छोटा और केंचुए जैसा दिखने वाला यह साँप घरों, बाड़ियों और खेतों के आसपास आसानी से दिखाई दे जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह साँप जहरीला नहीं होता, इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
पेंड्रा के स्नेक मैन द्वारिका कोल ने बताया कि ब्लाइंड स्नेक, जिसे स्थानीय भाषा में अंदरौटा साँप कहा जाता है, आकार में बहुत छोटा होता है। इसी वजह से आम लोग इसे दुनिया का सबसे छोटा साँप मानते हैं। यह प्रजाति आमतौर पर मिट्टी के भीतर, पत्थरों के नीचे या नम स्थानों में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि यह साँप पूरी तरह से गैर-जहरीला होता है और इंसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। बल्कि यह कीट-पतंगों और छोटे जीवों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
द्वारिका कोल ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास इस तरह का छोटा साँप दिखाई दे तो उसे मारने के बजाय तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम या स्थानीय वन विभाग को सूचना दें। जागरूकता की कमी के कारण कई बार लोग निर्दोष और उपयोगी सांपों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंदरौटा जैसे छोटे और गैर-जहरीले साँपों के प्रति भय नहीं, बल्कि संरक्षण की भावना रखनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।