सब्सक्राइब करें

CJP Protest LIVE: थप्पड़ कांड के बाद अभिजीत का आंदोलन तेज करने का एलान, 20 जून को फिर दिल्ली कूच की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Dinesh Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

NEET Paper Leak Protest Jaipur Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जयपुर में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा थप्पड़ मारा गया। इसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी  20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच करेगी

Jaipur CJP Protest Live CJP Demonstrates Over NEET Paper Leak Seeks Dharmendra Pradhan Resignation
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:07 PM, 15-Jun-2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का 20 जून को दिल्ली कूच

थप्पड़कांड के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी  20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच करेगी और इस बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन और आक्रामक होगा। अभिजीत दीपके ने मंच से "दिल्ली चलो" का नारा लगाते हुए कहा कि इस बार उनका काफिला बिना इस्तीफे के वापस नहीं लौटेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को छात्र-युवा अधिकारों की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
 
05:27 PM, 15-Jun-2026

अभिजीत दीपके को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया

शहीद स्थल पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हालात तनाव पूर्ण हो गए हैं। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले को हिरासत में लिया है। वहीं अभिजीत दीपके को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। भीड़ ने कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की है।
04:57 PM, 15-Jun-2026

अभिजीत दीपके के साथ मारपीट

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा थप्पड़ मारा गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा। अभिजीत ने थप्पड़ मारने वाले के साथ मारपाटी करने वालों को रोकने के लिए इशारा भी किया लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस अभिजीत को मौके से तुरंत निकाल कर ले गई। इसके बाद पुलिस ने एरिया को पूरी तरह सील कर दिया। एंट्री वाले रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
03:49 PM, 15-Jun-2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता-आशुतोष रांका

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब यह मुद्दा केवल परीक्षा अनियमितताओं या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं रहा है। देशभर के छात्र, युवा और अभिभावक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। रांका ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
03:35 PM, 15-Jun-2026

प्रदर्शन के दौरान हो रही जमकर नारेबाजी

अभिजीत दीपिके अब तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं के जोश में कमी नहीं दिख रही है। वे नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर केवल 800 लोगों  के जमा होने की अनुमति दी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचे हैं। 
03:28 PM, 15-Jun-2026

सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है-अभिजीत दीपके

जयपुर में अमर उजाला से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है। उन्होंने CJP नाम के पीछे का पूरा राज भी बताया।
पढ़िए पूरी खबर-'सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है', जयपुर में अभिजीत दीपके ने खोला CJP नाम के पीछे का पूरा राज



 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 15-Jun-2026

शिक्षा धंधा नहीं-अभिजीत दीपके

जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के लिए युवा जुटने लगे हैं । वे अपने साथ संविधान की किताब, पोस्टर्स और फूल लाए हैं । यहां पर भारी  पुलिस बल तैनात किया गया है। इस  बीच  अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि शिक्षा धंधा नहीं है।
03:20 PM, 15-Jun-2026

कहां-कहां हो चुके हैं प्रदर्शन

कहां-कहां हो चुके हैं प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश कई अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शन की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया था। 
 
02:49 PM, 15-Jun-2026

धरना स्थल पर जुटने लगे युवा

कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से बुलाए गए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवा शहीद स्थल पर इकट्ठा होने लगे हैं। कई युवाओं के हाथ में संविधान की किताब है तो किसी के हाथ में फूल और पोस्टर है। बता दें कि इससे पहले दिपके राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पुणे और बैंगलोर में प्रदर्शन कर चुके हैं। 

02:37 PM, 15-Jun-2026

बताया क्यों बनाई पार्टी?

धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे दिपके ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी के नाम की शुरुआत उस समय हुई, जब सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच' शब्द चर्चा में आया। दिपके के अनुसार, उस टिप्पणी का आशय युवाओं को अपमानित और हतोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि वे पहले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सक्रिय थे और उनके 20 हजार से अधिक फॉलोअर थे। इसी दौरान उन्होंने एक पोस्ट लिखी कि देश के जितने भी नाकारा, आलसी और बेकार समझे जाने वाले लोग हैं, वे मेरे साथ आएं, क्योंकि मैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने जा रहा हूं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed