{"_id":"6a300fae666bbbe30d05479e","slug":"14-digital-libraries-in-rudauli-will-be-connected-to-the-national-knowledge-network-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1784408-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रुदौली की 14 डिजिटल लाइब्रेरियां राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रुदौली की 14 डिजिटल लाइब्रेरियां राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़ेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली विकास खंड की 14 डिजिटल लाइब्रेरियों को राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री और शोध संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
पिछले वित्त वर्ष में 14 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरियां स्थापित की गई थीं। प्रत्येक पर लगभग चार लाख रुपये खर्च हुए। इनमें हाईस्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं हैं। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इन्हें केंद्रीय पुस्तकालय कोलकाता और प्रमुख विश्वविद्यालयों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को गांव में ही अध्ययन सामग्री मिलेगी। सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि लाइब्रेरियों को राष्ट्रीय डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय शिक्षाविद् निहाल रजा ने इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अब शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।