{"_id":"6a300fb62931bee4330f18d9","slug":"video-shimla-manisha-murder-case-two-shooters-arrested-from-rohtak-haryana-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मनीषा हत्याकांड में दो शूटर हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मनीषा हत्याकांड में दो शूटर हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:14 PM IST
शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है। सोमवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोरियों से पूछताछ में सामने आया है कि हमलावरों ने हमले के लिए हिमाचल नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया और लिंक रोड पर नाकों से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कम से कम समय में आरोपियों को पकड़ा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इसमें और खुलासे होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।